विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

10 लाख से भी कम कीमत की इन कारों में मिल रही है सनरूफ, जानें आपके लिए कौन सी है बेस्ट

By Vineet SinghEdited By:
Published: Wed, 10 Feb 2021 01:00 PM (IST)

सनरूफ आपकी कार को एक प्रीमियम लुक देती है साथ ही आप सनरूफ की मदद से अपने ड्राइविंग एक्सपीरियंस को ...और पढ़ें

इन कारों में मिलती है इलेक्ट्रिक सनरूफ (जागरण फ़ाइल फोटो)
इन कारों में मिलती है इलेक्ट्रिक सनरूफ (जागरण फ़ाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज से कुछ साल पहले तक कारों में सनरूफ को एक लग्जरी फीचर माना जाता था। सिर्फ चुनिंदा कारों में ही सनरूफ ऑफर की जाती थी। ये फीचर आपकी कार को एक प्रीमियम लुक देता है साथ ही आप सनरूफ की मदद से अपने ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। मौजूदा समय में कार सनरूफ महंगी और प्रीमियम कारों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बजट कारों में भी इसे ऑफर किया जा रहा है। आज इस खबर में हम आपको भारत में मिलने वाली ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 10 लाख रुपये से कम है और उसमें सनरूफ ऑफर की जाती है।

Hyundai Venue

Hyundai Venue की बात करें तो इसके SX और SX(o) ट्रिम में ग्राहकों को इलेक्ट्रिक सनरूफ ऑफर की जाती है। इस वेरिएंट की कीमत 9,97,400 लाख रुपये से शुरू होती है। ये एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें आपकी 5 लोगों की फैमिली आसानी से फिट हो जाती है।

Kia Sonet

Kia Sonet के HTX ट्रिम में सनरूफ ऑफर की जाती है। ये एक बेहद ही पॉपुलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें जबरदस्त फीचर्स को शामिल किया गया है। अगर आप Kia Sonet का सनरूफ मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9,99,000 रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी पड़ेगी।

Hyundai i20

Hyundai i20 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। ये देश की पहली कनेक्टेड हैचबैक है जो ब्लू लिंक तकनीक के साथ मार्केट में अवेलेबल है। कंपनी इस कार में सनरूफ भी ऑफर करती है। Hyundai i20 के 1.2 Asta(O) ट्रिम में सनरूफ दी जाती है। अगर आप इस मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी पड़ेगी।

Mahindra XUV300

Mahindra XUV300 भारत की सबसे सुरक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है और भारत में इसकी काफी ज्यादा डिमांड है। दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस इस एसयूवी में इलेक्ट्रिक सनरूफ भी ऑफर की जाती है। अगर आप इस एसयूवी का XUV300 W6 ट्रिम खरीदते हैं तो इसमें आपको इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है। इस मॉडल को खरीदने के लिए आपको 9,13,293 रुपये की शुरुआती कीमत चुकानी पड़ेगी।