विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बड़े बूट स्पेस के साथ आती है ये 5 CNG कारें, लिस्ट में Punch iCNG से Fronx S-CNG तक शामिल

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 01:42 PM (IST)

2026 में Fronx CNG सबसे ज्यादा 250 लीटर बूट स्पेस देती है, जबकि Exter, Magnite, Punch और Kwid भी ऑप्शन हैं।

बड़े बूट स्पेस के साथ आने वाली CNG कारें

बड़े बूट स्पेस के साथ आने वाली CNG कारें

HighLights

  1. सीएनजी कारों में बूट स्पेस की समस्या का समाधान।

  2. ड्यूल-सिलेंडर तकनीक से मिलता है बेहतर सामान रखने की जगह।

  3. मारुति फ्रोंक्स सीएनजी में सबसे अधिक 250 लीटर बूट स्पेस।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। CNG कार खरीदने वालों के सामने सबके सामने एक बड़ा सवाल होता है कि वह पेट्रो का खर्च तो बचा लेंगे, लेकिन परिवार के साथ सफऱ पर निकलेंगे तो समान कहां पर रखेंगे। दरअसल कार में CNG सिलेंडर लगते ही डिग्गी की जगह कम हो जाती है। यह परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है। अब कंपनियों ने इस समस्या का भी समाधान निकालना शुरू कर दिया है। अब ऐसी कारें आ गई है, जो ड्यूल-सिलेंडर के साथ ही बेहतर बूट स्पेस के साथ आती है। साल 2026 में Tata Punch iCNG, Hyundai Exter Hy-CNG Duo और Maruti Fronx S-CNG जैसी कारें इस मामले में दिलचस्प ऑप्शन हैं। हमारी इस लिस्ट में Tata Punch iCNG, Hyundai Exter Hy-CNG Duo और Maruti Fronx S-CNG कारें शामिल है। आइए इनके बारे में विस्तार में जानते हैं कि किसमें बड़ा बूट स्पेस दिया गया है और कितना माइलेज देती है?

बड़े बूट स्पेस के साथ आने वाली CNG कारें

कार का नाम

बूट स्पेस

माइलेज

एक्स-शोरूम कीमत

Tata Punch CNG

210 लीटर

24–27.5 किमी/किलोग्राम

₹7.86–9.79 लाख

Hyundai Exter CNG

225 लीटर

27.1 किमी/किलोग्राम

₹7.00–8.94 लाख

Maruti Suzuki Fronx CNG

250 लीटर

28.51 किमी/किलोग्राम

₹7.79–9.28 लाख

Nissan Magnite CNG

225 लीटर

24 किमी/किलोग्राम

₹6.43–9.14 लाख

Renault Kwid CNG

200 लीटर

28–32 किमी/किलोग्राम

₹4.53–6.62 लाख

1. Tata Punch CNG

Tata Punch माइक्रो-SUV सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है। इसके CNG वेरिएंट में अच्छा खासा बूट स्पेस मिलता है। इसमें कंपनी की तरफ से फैक्ट्री-फिटेड ड्यूल-सिलेंडर दी जाती है। इसमें 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि इसके पेट्रोल वर्जन में यह क्षमता 366 लीटर दिया गया है। इसके माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि यह करीब 24 से 27.5 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज दे देती है। Punch CNG में AMT गियरबॉक्स मिलता है। Tata Punch CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.86 लाख रुपये से लेकर 9.79 लाख रुपये तक है।

2. Hyundai Exter CNG

Hyundai Exter CNG में भी अच्छा खासा बूट स्पेस मिलता है। इसमें भी ड्यूल-सिलेंडर कंपनी की तरफ से ऑफर किया जता है। इस माइक्रो-SUV में 225 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके पेट्रोल वर्जन में 391 लीटर की बूट कैपेसिटी दी गई है। इसका ARAI प्रमाणित माइलेज 27.1 किमी/किलोग्राम है। Hyundai Exter CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये के बीच है।

यह भी पढ़ें- सिंगल-सिलेंडर vs ट्विन-सिलेंडर CNG कारें: Tata, Hyundai और Maruti ने कैसे दूर की बूट स्पेस की समस्या?

3. Maruti Suzuki Fronx CNG

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस के साथ Maruti Suzuki Fronx CNG आती है। इसके CNG वर्जन में 250 लीटर तक की लगेज कैपेसिटी मिलती है। पेट्रोल मॉडल के मुकाबले इसका बूट स्पेस करीब 60 लीटर कम है। इसके साथ ही Maruti Suzuki अपनी कुछ कारों में अंडरबॉडी CNG टैंक का ऑप्शन भी दे रही है। अगर भविष्य में Fronx CNG में भी ऐसा सेटअप मिलता है, तो इसकी डिग्गी में सामान रखने की जगह और बढ़ सकती है। इसका ARAI प्रमाणित माइलेज 28.51 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है। Maruti Suzuki Fronx CNG की एक्स-शोरूम कीमत 7.79 लाख रुपये से 9.28 लाख रुपये के बीच है।

4. Nissan Magnite CNG

Nissan Magnite को CNG किट के साथ खरीदा जा सकता है। CNG वर्जन में 225 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इसके पेट्रोल मॉडल में 336 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 24 किमी/किलोग्राम का माइलेज देती है। Nissan Magnite CNG की एक्स-शोरूम कीमत 6.43 लाख रुपये से 9.14 लाख रुपये के बीच है।

5. Renault Kwid CNG

Renault Kwid उन छोटी कारों में शामिल है, जिनमें डीलर लेवल पर रेट्रोफिटेड CNG किट दिया जाता है। इसके CNG वर्जन में 200 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। वहीं, पेट्रोल मॉडल में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। Kwid में CNG के साथ AMT का भी ऑप्शन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह 28 से 32 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देती है। Renault Kwid CNG की एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से 6.62 लाख रुपये के बीच है।

CNG कार खरीदते समय बूट स्पेस का रखें ध्यान

अगर आपकी प्राथमिकता CNG कार के साथ ज्यादा सामान रखने की जगह है, तो उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार Maruti Suzuki Fronx CNG सबसे आगे है। इसमें 250 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है। इसके बाद Hyundai Exter CNG और Nissan Magnite CNG लगभग 225 लीटर की क्षमता के साथ आते हैं। वहीं, Tata Punch CNG में 210 लीटर और Renault Kwid CNG में करीब 200 लीटर जगह मिलती है। खरीदारी से पहले यह देखना जरूरी है कि कार में CNG सिलेंडर का सेटअप फैक्ट्री-फिटेड है या डीलर लेवल पर लगाया गया है। साथ ही, अपनी जरूरत के हिसाब से डिग्गी में सामान रखकर देखना भी बेहतर रहेगा। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि चुनी गई कार रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ परिवार की यात्राओं के लिए कितनी व्यावहारिक है।

यह भी पढ़ें- भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 10 हाइब्रिड कारें, एक लीटर पेट्रोल में 20km से 40km तक चलने का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।