Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2 लाख से कम कीमत की ये हैं 5 सुपरहिट बाइक्स

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Mon, 20 Mar 2017 06:55 PM (IST)

    भारत में अब एक से बढ़कर एक बाइक्स आ चुकी हैं। हर सेगमेंट के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं वो 5 ऐसी बाइक्स जो आती है 2 लाख

    2 लाख से कम कीमत की ये हैं 5 सुपरहिट बाइक्स

    नई दिल्ली (बनी कालरा) भारत में अब एक से बढ़कर एक बाइक्स आ चुकी हैं। हर सेगमेंट के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपके लिए लेकर आये हैं वो 5 ऐसी बाइक्स जो आती है 2 लाख रुपये से भी कम कीमत में। तो अगर आपका बजट है 2 लाख रुपये और चाहते हैं एक सुपरहिट बाइक तो इस रिपोर्ट को आप जरूर पढ़े...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    यामाहा FZ-25
    कीमत 1.19 लाख रुपये

    यामाहा की नई बाइक FZ25 मार्किट में आ चुकी है। बाइक में ब्लू कोर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यामाहा ने इस बाइक को 20 से 30 साल के लोगों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। 250cc सेगमेंट में यामाहा की यह पहली बाइक है जिसे भारत में लॉन्च किया गया है। आपको बता दें की FZ 25 बाइक वही है जो ब्राज़ील में फेज़र 250 के नाम से बिकती है। बाइक में 4 स्ट्रोक, 2 वाल्व, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, 249cc इंजन का इंजन लगा है। यह इंजन 20.9PS की पॉवर और 20NM का टॉर्क देता है। यह इंजन BS IV उत्सर्जन स्टैंडर्ड से लैस किया गया है। बाइक के फ्रंट टायर में 282mm डिस्क ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर टायर में 220mm डिस्क ब्रेक लगा है। ताकि राइडर को बेहतर ब्रेक मिल सके। बाइक का वजन 148kg है। यामाहा ने बाइक की माइलेज का खुलासा नहीं किया है पर इतना जरूर बताया है की बाइक बेहतर माइलेज के साथ जबरदस्त पॉवर देगी। लुक्स और डिज़ाइन के मामले में नई FZ 25 बेहद स्पोर्टी बाइक के रूप में सामने आई है कंपनी को पूरी उम्मीद है। ग्राहकों को बाइक जरूर पसंद आएगी। इसका ग्राउंडक्लेरेंस 160mm है जिसकी मदद से बाइक खराब रास्तों पर आराम से निकल जाती है। इसके अलावा इसमें लगा रियर सस्पेंशन आरामदायक राइड के लिए काफी मददगार साबित होगा। यामाहा ने नई FZ 25 की कीमत 1,19,500 रुपए (दिल्ली एक्स शोरूम) रखी गई है।

    KTM Duke 250
    कीमत 1.73 लाख रुपये

    स्पोर्ट्स बाइक की चाहत रखने वालों के लिए KTM की बाइक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं। लॉन्चिंग से पहले ही KTM की इन बाइक्स की डिमांड भी काफी हो रही है। इस रिपोर्ट में आप ड्यूक 250 के बारे में जानेंगे। KTM ड्यूक 250 की कीमत की बात करें तो दिल्ली में बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है। ड्यूक 250 का लुक्स बेहद स्पोर्टी है। इसकी अपील हटकर है। बाइक में अपसाइड डाउन फोर्क अपफ्रंट, WP रियर मोनोशॉक, स्लिपर क्लच, अग्रेसिव फ्यूल टैंक, शार्प टैंक पैनल, जैसे अच्छे फीचर्स हैं। ऑरेंज कलर में यह बाइक बेहद दिलकश नज़र आती है। और यूथ को काफी आकर्षित भी करती है। बाइक की लंबाई 2,002mm ,चौड़ाई 873mm जबकि ऊंचाई 1,274mm है। वही इसका व्हीलबेस 1,357mm है। इसके अलावा इसका ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है। इतना ही नहीं इसमें 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है। KTM ड्यूक 250 में सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक इंजन लगा है। जोकि 29bhp की पॉवर और 24Nm का का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 6 स्पीड गियरबॉक्स लगे हैं। बाइक पॉवरफुल होने के साथ-साथ माइलेज के लिहाज से भी बढ़िया साबित होगी।

    बजाज डोमिनर 400
    कीमत: 1.30 लाख रुपये से शुरू

    स्पोर्टी बाइक की चाहत रखने वालों के लिए बजाज डोमिनर400 एक अच्छा ऑप्शन है। दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है। जबकि इसके ABS वर्जन की कीमत 1.50लाख रुपए रखी है।
    बाइक में 373.2 cc का 4 वाल्व DTS-i इंजन लगा है जो 35PS की पॉवर और 35NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा बाइक में 6 स्पीड गियर दिए गए हैं। 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए बाइक को सिर्फ 8.2 sec में का टाइम लगता है। बाइक की टॉप स्पीड 148 kmph है।

    नई डोमिनर 400 प्रीमियम और स्पोर्टी बाइक है। युथ को लुभाने के लिए इसमें कई खूबियों को शामिल किया गया है। बाइक में ABS तकनीक को शामिल किया गया है। इसके फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक लगे है। बाइक 3 कलर्स में है। यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। बाइक में डुअल ऐंटी ब्रेकिंग सिस्टम और स्लिपर क्लच भी दिया गया है।

    डोमिनर 400 में साइज़ की बात करें तो इसकी लम्बाई 2156mm, ऊंचाई 813mm, चौड़ाई 1112mm है जबकि इसका व्हीलबेस 1453mm है। बाइक का ग्राउंडक्लेरेंस 157mm है तो वही इसका वजन 182mm है। इतना ही नहीं बाइक में 13 लीटर का फ्यूल टैंक लगाया है। डिज़ाइन के मामले में नई dominor एक पॉवरपैक्ड मशीन नज़र आती है। बेतर रोशिनी के लिए इसमें फुल LED ऑटो हेडलैंप दिया गया है।
      

    बजाज एवेंजर स्ट्रीट 150
    कीमत 77,000 रुपये

    क्रूज़ बाइक्स सेगमेंट में आजकल सबसे ज्यादा चर्चा में है बजाज की एवेंजर बाइक जोकी दो इंजन विकल्प के साथ दो वेरिनेट्स में है जिसमें स्ट्रीट 150/220 और क्रूज 220 मॉडल आपको मिलेंगे। इसके अलावा हाल ही में बजाज ने इसका क्रुज़ स्पेशल डेजर्ट गोल्ड वर्जन भी पेश किया गया है। 150cc सेगमेंट की यह सबसे सस्ती क्रूज़ बाइक है और इस समय इसकी डिमांड भी काफी है। बजाज ने एवेंजर को काफी बदल दिया है इसलिए पहले के मुकाबले एवेंजर काफी बेहतर नज़र आती है। एवेंजर स्ट्रीट 150 की दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 77 हजार रूपये रखी गयी है। 150cc इंजन से लैस यह बाइक यूथ में बेहद लोकप्रिय है। इसका शानदार डिजाइन, बढ़िया परफॉरमेंस और किफायती होने के साथ-साथ इसकी राइडिंग काफी आरामदायक है। वही लॉन्ग राइड के लिए यह निराश नहीं करती जबकि सिटी में इसकी परफॉरमेंस अच्छी है। बाइक में 150cc का इंजन लगा है जो 14.45 PS पॉवर और 12.5 NM का टार्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर दिए गए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 105 kmph है और इसकी माइलेज 48-50 kmpl (ओवरआल) है।

     

    रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350
    कीमत 1.41 लाख रुपये

    रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 अपनी शानदार राइड के लिए जानी-जाती है जबरदस्त लुक्स और कम्फर्ट आपको लुभाने के लिए काफी है वही इसका इंजन दमदार है। आप इस बाइक की सिटी और हाइवे पर आराम से चला सकते है। थंडरबर्ड की खासियत इसका बैलेंस है। बाइक में 346 cc का इंजन लगा है जो 19.8 PS पॉवर और 28 NM का टार्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर दिए गए हैं। बाइक की टॉप स्पीड 130 kmph है और इसकी माइलेज 35-40 kmpl (ओवरआल) है। बाइक का कर्ब वजन 192kg है