विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवाओं की डेली ऑफिस राइड के लिए बेस्ट 3 स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, 154-323km की रेंज और प्रीमियम फीचर्स

Published: Wed, 25 Nov 2026 08:00 AM (GMT+05:30)

Best Electric Motorcycles: अगर आप ऑफिस-कॉलेज जाने वाले युवा हैं और पेट्रोल के खर्च में बचत करना चाहते हैं तो यह 3 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल आपको काफी पसंद आ सकती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और शहर के भारी ट्रैफिक को देखते हुए युवाओं के बीच इलेक्ट्रिक बाइक्स का क्रेज काफी बढ़ा है। कॉलेज या ऑफिस जाने वाले युवाओं को ऐसी बाइक चाहिए जो दिखने में स्टाइलिश, चलाने में आसान और रेंज भी अच्छी हो। भारतीय बाजार में Royal Enfield Flying Flea C6, Oben Rorr और Ultraviolette F77 जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। अगर आप इन तीनों में से किसी को खरीदने की सोच रहे हो तो आइए जानते हैं कि इन तीनों में कौन सा विकल्प आपके लिए बेहतर हो सकता है।

Bike Name Claimed Range (IDC) Battery Capacity Ex-Showroom Price
Royal Enfield Flying Flea C6 154 km 3.91kWh

Standard: ₹2,79,000

With BaaS: ₹1,99,000

Oben Rorr Evo

180 km

(Up to 15% extra with SmartIQ AI)

3.4kWh ₹1,39,999
Ultraviolette F77

Mach 2 Original: 211 km

Mach 2 Recon: 323 km

Mach 2 Original: 7.1 kWh

Mach 2 Recon: 10.3 kWh

Mach 2 Original: ₹3,09,000 (₹1,99,000 with BaaS)

Mach 2 Recon: ₹4,24,000 (₹2,49,000 with BaaS)

Royal Enfield Flying Flea C6

Flying Flea C6 इसमें टू-स्टेज बेल्ट ड्राइव के साथ परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर दी गई है। यह बाइक 20.7bhp की पावर और 60nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी टॉप-स्पीड 115kmph है और 3.7 सेकंड में 0 से 60kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक की क्लेम्ड IDC रेंज 154km है और चार्जिंग टाइम की बात करें तो यह लगभग 65 मिनट में 20% से 80% तक और लगभग 2 घंटे में 0 से 100% तक चार्ज हो जाती है।

Royal Enfield Flying Flea C6 में 3.5 इंच की गोल TFT टचस्क्रीन दी गई है जो Fleaware OS पर चलती है और इसमें Google Maps Navigation और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन मिलता है। इसके अलावा इस बाइक में City, Rain, Highway, Sport और एक कस्टमाइजेबल मोड मिलते हैं। इसमें लीन-सेंसिटिव डुअल-चैनल ABS और लीन-एंगल सेंसिंग ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत स्टैंडर्ड तौर पर 2,79,000 रुपए और BaaS के साथ 1,99,000 रुपए है।

Royal Enfield Flying Flea C6

यह भी पढ़ें- फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 136km रेंज के साथ रिवर्स मोड और कई प्रीमियम फीचर्स

Oben Rorr Evo

Oben Rorr Evo में 9kW पीक IPMSM मोटर दी गई है जो व्हील पर 250nm का टॉर्क जनरेट करती है और इसकी टॉप-स्पीड 110kmph है। इस बाइक की IDC रेंज 180km है और SmartIQ AI मोड के जरिए इसमें 15% तक ज्यादा रेंज मिल सकती है। राइडिंग के लिए Oben Rorr Evo में Eco, City और Havoc मोड्स दिए गए हैं। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,999 रुपए है।

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसकी सीट हाइट 780mm है। इसका कर्ब वेट 140kg है और इसमें 10 L का स्टोरेज और 4L का टैंक स्टोरेज शामिल है। इसमें मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और थेफ्ट/अलर्ट सिस्टम दिए गए हैं। साथ ही, इस बाइक को फुल चार्ज में होने में 5 घंटे का समय लगता है।

oben rorr evo

Ultraviolette F77

Ultraviolette F77 में परमानेंट मैग्नेट AC मोटर दी गई है जो 27kW की पीक पावर और 90nm का टॉर्क जनरेट करती है जबकि Recon/SuperStreet में 30kW की पीक पावर और 100nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस बाइक की टॉप-स्पीड 155kmph है जो 2.8 सेकंड में 0 से 60kmph और 7.7 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। Ultraviolette F77 की IDC रेंडज 211 किमी (7.1kWh) और 323 किमी (10.3kWh) है।

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें मोबाइल ऐप इंटीग्रेशन, ब्लूटूथ/वाई-फाई जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें राइडिंग के लिए Glide, Combat और Ballistic मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें मल्टी-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, कस्टमाइजेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, हिल होल्ड, DSC और पार्क असिस्ट मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत

F77 Mach 2 Original की एक्स-शोरूम कीमत 3,09,000 रुपए है और BaaS के साथ 1,99,000 रुपए हो जाती हैं। वहीं, इसके F77 Mach 2 Recon वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4,24,000 रुपए और BaaS के साथ 2,49,000 रुपए हो जाती है।

Ultraviolette F77 (1)

यह भी पढ़ें- सिंगल चार्ज में 114-212km की रेंज, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और 32 लीटर स्टोरज; डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।