विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 136km रेंज के साथ रिवर्स मोड और 5 साल की वारंटी भी

Published: Sat, 21 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Family Use Electric Scooter: अगर आप अपनी फैमिली के लिए एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कटूर खोज रहे हैं जो हर उम्र के लोग आसानी से चला सके तो Ampere Nexus आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपनी फैमिली के रोजमर्रा के कामों को पूरा करने या डेली कम्यूट के लिए कोई किफयती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Ampere Nexus आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज पर 100 किमी से भी ज्यादा की रेंज देता है जिससे बार-बार चार्जिंग की टेंशन भी नहीं रहती। इसमें रिवर्स असिस्ट भी मिलता है जो इसे हर उम्र के लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है। यहां हम आपको इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स देंगे।

फीचर / पैरामीटर (Feature) डिटेल्स (Ampere Nexus EX+)
स्कूटर का नाम (Scooter Name) Ampere Nexus EX+
रेंज (Claimed IDC Range) 136 किमी
बैटरी (Battery) 3kWh Lithium Iron Phosphate (LFP)
मोटर (Motor) 5kW पीक / 4kW नॉमिनल मिड-माउंट PMSM मोटर (IP67 रेटेड)
कीमत (Ex-Showroom Price) ₹1,29,999 – ₹1,35,999

Ampere Nexus

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 5kW पीक और 4kW नॉमिनल रेटिंग वाली मिड-माउंट PMSM मोटर दी गई है जो IP67 रेटेड है। इसका मोटर टॉर्क 45nm है जबकि पीक व्हील टॉर्क 202nm तक जाता है। इसकी टॉप-स्पीड Power मोड में 93kmph तक जाती है। Ampere Nexus की क्लेम्ड IDC रेंज 136 किमी है। इसमें 3kWh की Lithium Iron Phosphate बैटरी मिलती है।

चार्जिंग और राइडिंग मोड्स

Ampere Nexus के चार्जिंग में लगने वाले समय की बात करें तो इसके साथ में आने वाले 750W चार्जर से 0-80% चार्ज होने में लगभग 3 घंटे 10 मिनट और फुल चार्जिंग में तकरीबन 4 घंटे तक का समय लगता है। इसके अलावा इस स्कूटर में आपको Eco, City, Power और Reverse मोड्स मिलते हैं और साथ ही पहले वाले या स्टैंडर्ड सेटअप में Limp Home मोड भी शामिल है।

वजन सीट हाइट और स्टोरेज

Apmere Nexus में कर्ब वेट करीब 126kg है तो वहीं इसके डाइमेंशन की बात करें तो 1,900mm लंबाष 721mm चौड़ाई, 1,152mm ऊंचाई है। वहीं, इसकी सीट हाइट 712mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm का मिलता है जिससे इसे खराब रास्तों पर चलाने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। इसके अलावा, इसमें 235mm का फ्लोरबोर्ड स्पेस और 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरज दिया गया है।

सस्पेंसन ब्रेक्स और टायर्स

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक मिलते हैं। वहीं, इसमें 12-इंच अलॉय व्हील्स पर आगे और पीछे 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं।

डिस्प्ले और कनेक्टिविटी

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है और साथ ही इसमें ब्लूटूथ/ऐप कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन असिस्ट, कॉल/मैसेज अलर्ट और OTA अपडेट्स मिलते हैं। साथ ही, Intellipack के जरिए जियो-फेंसिंग और Find My Scooter जैसे 30 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स भी जुड़ जाते हैं।

फीचर्स और वारंटी

Nexus में सुविधा के लिए LED लाइटिंग, साइड-स्टैंड वॉर्निंग, हिल-होल्ड, रिवर्स असिस्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और IP65 वॉटर रेसिस्टेंट चार्जर दिया गया है। इसके अलावा, बैटरी पर 5 साल या 75,000 किमी की वारंटी मिलती है जबकि स्कूटर और चार्जर पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी मिलती है। Ampere Nexus की एक्स-शोरूम कीमत 1,29,999 रुपए से लेकर 1,35,999 रुपए तक है।

यह भी पढ़ें- डेली फैमिली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 161km की रेंज और 34 लीटर स्टोरेज के साथ रिवर्स मोड भी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।