विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज में 114-212km की रेंज, एंटी-थेफ्ट अलर्ट और 32 लीटर स्टोरज; डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Daily Use Electric Scooter: अगर आप डेली यूज के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो TVS iQube आपके लिए एक बेहतक विकल्प हो सकता है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोजाना के काम और ऑफिस आने-जाने के लिए एक किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदने की सोच रहे हैं तो TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 120km तक की शानदार रेंज देता है जिससे आपको बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं रहती। आइए जानते हैं कि कैसे यह स्कूटर आपके डेली यूज के लिए बेस्ट है।

TVS iQube मोटर और परफॉर्मेंस

इसमें एक साइलेंट, हब-माउंटेड BLDC मोटर दी गई है जो 4.4kW की पीक पावर 140nm का पीक टॉर्क देती है। वेरिएंट के अनुसार इसकी टॉप-स्पीड 68km/h से 82kmph तक है और यह 4.2 से 4.7 सेकंड में 0 से 40 की स्पीड पकड़ सकती है। ट्यूबलर फ्रेम पर बनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे हाइड्रोलिक ट्विन-ट्यूब सस्पेंशन दिया गया है।

ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क या ड्रम ब्रेक मिलता है और पीछे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के साथ 130mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स पर 90/90-12 साइज के ट्यूबलेस टायर्स लगे हैं। TVS iQube में 157mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 770mm की सीट हाइट मिलती है।

Variant Battery Capacity IDC Range per Charge Top Speed Charging Time (10–80% SOC) Display
iQube 2.3 kWh 2.3 kWh 114 km 68 km/h 2h 25m 12.7 cm LCD
iQube 3.1kWh 3.1 kWh 123 km 82 km/h 3h 30m 12.7 cm TFT
iQube 3.5kWh 3.5 kWh 145 km 82 km/h 3h 45m 12.7 cm TFT
iQube S 4.7 kWh 4.7 kWh 175 km 82 km/h 3h 15m 17.78 cm TFT
iQube ST 5.3kWh 5.3 kWh 212 km 82 km/h 4h 00m 17.78 cm TFT Touch

बैटरी सेफ्टी और फीचर्स

इसमें IP67 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो हाई-स्ट्रेंथ एल्यूमीनियम एक्सट्रूजन केसिंग में आती है। इसके साथ ही TVS iQube में भारत में बनी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम भी मिलता है। इसके अलावा इसमें रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग के लिए Q-Park Assist और चुनिंदा मॉडल्स पर वॉयस/Alexa इंटीग्रेशन भी मिलता है।

सेफ्टी के लिए इसमें जियो-फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रैश/फॉल अलर्ट और OTA अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें सामान रखने के लिए इसमें 30 से 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज और एक USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,20,124 रुपए से लेकर 1,75,384 रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- फैमिली डेली यूज के लिए बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, 136km रेंज के साथ रिवर्स मोड और कई प्रीमियम फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।