विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 5 फीचर्स की गाड़ियों में नहीं है खास जरूरत, पैसे बचाने हैं तो जान लीजिए ये बात

Published: Thu, 22 Feb 2024 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 28 Feb 2024 11:15 AM (IST)

सनरूफ की पॉपुलरिटी आसमान छू रही है लेकिन ये फीचर भारत में खास काम का नहीं है। इसे मूल रूप ...और पढ़ें

आइए, पैसे बचाने वाली फीचर कटिंग ट्रिक के बारे में जान लेते हैं।
आइए, पैसे बचाने वाली फीचर कटिंग ट्रिक के बारे में जान लेते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन कार मार्केट काफी एडवांस हो गई है। लगातार एडवांस हे रही तकनीक के साथ कारें में नए फीचर्स जोड़े जा रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसे बी फीचर्स हैं, जिनका कोई विशेष उपयोग नहीं होता है और इनको लेकर ग्राहकों से अच्छी-खासी रकम वसूल ली जाती है। अपने इस लेख में हम ऐसे ही 5 फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Sunroof

सनरूफ की पॉपुलरिटी आसमान छू रही है, लेकिन ये फीचर भारत में खास काम का नहीं है। इसे मूल रूप से यूरोप जैसी जगहों में बाहर के मौसम का अनुभव करने के लिए डिजाइन किया गया था। यहां धूप बहुत कम ही देखने को मिलती है। वहीं, भारत में इसका दुरुपयोग होते हुए देखा जाता है।

Automatic Headlamp

लग्जरी कारों में ऑटोमैटिक हेडलैंप दिए जाते हैं। ऑटो हेडलैम्प्स में एक लाइट सेंसर लगा होता है, जो अंधेरे का पता चलने पर हेडलाइट्स को चालू कर देता है। इस काम को आप मैनुअली करके पैसे बचा सकते हैं।

Automatic Wiper

ऑटोमैटिक वाइपर विंडशील्ड पर पानी का पता लगा सकते हैं, रैन सेंसिग वाइपर के नाम से भी जाना जाता है। ऑटो हेडलैम्प्स की तरह ये पूरी तरह से ओवररेटेड है, क्योंकि इस काम को मैनुअली किया जा सकता है।

Gesture Control

Gesture Control फीचर ड्राइवर का ध्यान भटका सकता है। वहीं, नॉब या अन्य कंट्रोल्स का उपयोग करके वॉल्यूम लेवल जैसी सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है।

Voice Command

कारों में इस सुविधा को अभी भी सुधार की आवश्यकता है। अधिकांश समय वॉयस कमांड का उपयोग करते समय सॉफ्टवेयर कमांड को पहचानने में विफल रहता है।

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग के दौरान कच्ची सड़क पर फंस गई Mahindra Thar 5-door, वीडियो वायरल