Cancer Yearly Horoscope 2024: कार्य में मिलेगी सफलता, धन का होगा लाभ, पढ़ें कर्क राशि का वार्षिक राशिफल
Cancer Yearly Horoscope 2024 नया साल निकट आ रहा है लोगों के मन में कई प्रश्न उमड़ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनका आने वाला साल 2024 कैसा रहने वाला है। अगर आप कर्क राशि के जातक हैं और साल 2024 के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं। इस लेख में कर्क राशि के जातकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Cancer Yearly Horoscope 2024: नए साल के स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी हैं। जैसे-जैसे नया साल निकट आ रहा है लोगों के मन में कई प्रश्न उमड़ रहे हैं। हर कोई जानना चाहता है कि उनका आने वाला साल कैसा रहने वाला है। अगर आप कर्क राशि के जातक हैं और साल 2024 के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं। इस लेख में कर्क राशि के जातकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल-
वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष सूर्य मंगल के छठे भाव में होना और अष्टम भाव में शनि के होने से आपको स्वास्थ्य में समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नहीं तो आर्थिक तौर से बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस वर्ष कर्क राशि वालों को पंचम भाव में शुक्र बुद्धि की युति पारिवारिक समस्याओं का निजात दिलाने वाली होगी। पुरानी पारिवारिक समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य देखने को मिलेगा। हालांकि पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। परंतु फिर भी आपका सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यह वर्ष कर्क राशि वालों के लिए गुरु दशम भाव में बैठकर आर्थिक स्थिति में लाभ के योग निर्मित करेंगे। वर्ष के मध्य में गुरु की स्थिति व्यापार व्यवसाय में लॉस की स्थिति में लाभ के योग बनाएगी। इस वर्ष राहु की स्थिति आपको धार्मिक कार्य की तरफ अग्रसर करेगी। आप बाहर की यात्राओं पर जा सकते हैं। इस वर्ष आप अपने किसी पुराने साथी के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप आध्यात्मिक की ओर बढ़ते नजर आएंगे। इस वर्ष साधु महात्माओं का घर आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी से आपसी संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य - वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता सताती रहेगी। परिवार में पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। छठे भाव में सूर्य मंगल की युति और आठवें भाव में शनि की स्थिति कई रोग उत्पन्न कर सकती है। अतः अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्ष के मध्य में नवम भाव में राहु मंगल की युति आपके लिए हानिकारक होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। पोषक तत्व आहार लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वित्त - वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक तौर से ठीक-ठाक रहेगा। गुरु दशम और एकादशी भाव में स्थित होकर लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप नया प्रोजेक्ट कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें अपने इष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। शनि अष्टम भाव में स्थित होकर कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। परंतु आप आर्थिक तौर से खुद को बेहतर स्थापित कर पाएंगे। इस वर्ष किसी को बड़ा लेनदेन करना हो, तो सोच समझकर करें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश करने से पहले स्थिति को भाप ले।
करियर - वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपके अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो कार्य आपको दिया जाएगा उसको आप पूर्ण करने में सफल होंगे, जिस कारण अधिकारी वर्ग में आपके संबंध अच्छे होंगे। इस वर्ष के मध्य में कार्य क्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन आप अपनी कुशल कार्य योजना से उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। इस वर्ष पदोन्नति मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपका ग्राफ बढ़ेगा।
लव - वर्ष 2024 कर्क राशि वालों के लिए लव लाइफ में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आपका अपने साथी के साथ संबंध बिगड़ सकता है। इस वर्ष शुरुआती तौर में आपको लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपका कोई साथी आपके संबंध को भगाने का प्रयास कर सकते हैं। अच्छा होगा किसी भी व्यक्ति को आपकी लव लाइफ में इंटरफेयर करने का अधिकार आप ना दें। कुछ बातों को अनसुना करना आपकी लव लाइफ को बचा सकता है। किसी भी की भी बातों पर अचानक से विश्वास ना करें। यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो बैठकर उसका समाधान निकाले।
यह भी पढ़ें: Aquarius Yearly Horoscope 2024: कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में होगा उतार-चढ़ाव, पढ़ें वार्षिक राशिफल
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।