Move to Jagran APP

Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कार्य होंगे सफल,पढ़ें वार्षिक राशिफल

वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कई अच्छे अवसर कार्य क्षेत्र में मिल सकते हैं। दैनिक जीवन में परिवार में पारस्परिक संबंध मधुर होंगे। यह वर्ष आपका मन आनंद से भरा रहेगा। वर्ष के उतरते हुए समय में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मध्यकाल में आप नया साहसिक निर्णय ले सकते हैं

By Jagran News Edited By: Pravin KumarSun, 31 Dec 2023 12:42 PM (IST)
Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कार्य होंगे सफल,पढ़ें वार्षिक राशिफल
Capricorn Yearly Horoscope 2024: मकर राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।Capricorn Yearly Horoscope 2024: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल के जरिए इंसान के आने वाले कल के बारे में पता आसानी से लगाया जा सकता है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आने वाला नया साल उनके जीवन के लिए कैसा रहेगा? अगर आप मकर राशि के जातक हैं और साल 2024 के लिए अपना राशिफल जानना चाहते हैं। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल-

वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष के शुरुआती समय में शनि देव द्वितीय भाव में बैठकर आपको सुख ऐश्वर्या प्रदान करेंगे। यह वर्ष गुरु चतुर्थ भाव में बैठकर भूमि, भवन, पारिवारिक सुख समृद्धि को बढ़ाएंगे। वर्ष के मध्य समय में गुरु पंचम भाव में बैठकर संतान सुख, विद्या क्षेत्र में उन्नति पद प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि कराएंगे। इस वर्ष राहु तृतीय स्थान, केतु नौवें स्थान में बैठकर पराक्रम को बढ़ाएंगे। आपको कई अच्छे अवसर कार्य क्षेत्र में मिल सकते हैं। दैनिक जीवन में परिवार में पारस्परिक संबंध मधुर होंगे। यह वर्ष आपका मन आनंद से भरा रहेगा। वर्ष के उतरते हुए समय में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। मध्यकाल में आप नया साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ के योग प्राप्त होंगे। परिवार-बच्चों के साथ आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यह वर्ष आपके लिए कठोर निर्णय लेने वाला होगा। आपका निर्णय ही आपको सफलता प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: Virgo Yearly Horoscope 2024: नए साल में आएंगी परेशानियां, बिगड़ सकता है रिलेशनशिप, पढ़ें वार्षिक राशिफल

स्वास्थ्य - 2024 मकर राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्यतः मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। हालांकि द्वितीय भावस्त शनि जो आपकी राशि स्वामी है। वह द्वितीय भाव में बैठकर, राहु तृतीय भाव में रहकर स्वास्थ्य लाभ प्रदान करेंगे। यह वर्ष कई प्रकार की सुख समृद्धि वाला रहेगा। वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहरी वस्तुओं से दूर रहें। इस वर्ष के शुरुआती दौर में यात्रा आदि पर वाहन का प्रयोग संभलकर करें। नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। शेष वर्ष का उत्तरार्ध समय आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

वित्त - वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के योग बन रहे हैं। शनि द्वितीय भाव, बुध शुक्र एकादशी गुरु चतुर्थ और पंचम भाव में रहकर धन लाभ के योग बना रहे हैं। यह वर्ष धन प्राप्ति में सहायक होगा। आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कहीं से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। व्यापार व्यवसाय में कार्य की वृद्धि होगी। सहयोगी वर्ग का पूर्ण सहयोग आपको आर्थिक क्षेत्र में प्राप्त होगा, जिस कारण आप कई आर्थिक निर्णय सहजता से ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहने वाला है।

करियर - करियर की दृष्टि से वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शनि द्वितीय भाव में बैठकर मान सम्मान की वृद्धि करेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। गुरु चतुर्थ भाव में बैठकर भूमि, भवन और वाहन का सुख प्रदान करेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। वर्ष के शुरुआती दौर में पदोन्नति हो सकती हैं। घर में किसी सदस्य की नौकरी लग सकती है। इस वर्ष आपको विशेष दायित्व कार्यक्षेत्र में प्राप्त हो सकता है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

लव - वर्ष 2024 मकर राशि के जातकों के लिए लव लाइफ ठीक-ठाक रहने वाली है। वर्ष के शुरुआत में शुक्र बुध की दृष्टि पंचम भाव व पंचम भाव में वर्ष के मध्य में गुरु का गोचर आपसी सामान जैसे प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। आप दोनों का दांपत्य जीवन या लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। वर्ष के मध्य में कुछ आपसे झगड़ा बात पर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित होगी। इससे बचने की जरूरत है। वर्ष के उतरते समय में आप अपने साथी के साथ कई यात्राओं पर जा सकते हैं। वह आप अपने संबंध के बारे में कोई ठोस निर्णय ले सकते हैं। आपके लव लाइफ के लिए यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Sagittarius Yearly Horoscope 2024: धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल? पढ़ें वार्षिक राशिफल

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।