Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Taurus Yearly Horoscope 2024: वृषभ राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, लेकिन प्यार में मिल सकता है धोखा, पढ़ें वार्षिक राशिफल

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sat, 30 Dec 2023 05:01 PM (IST)

    राशिफल के अनुसार आने वाला नया साल वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहेगा। इस साल उन्हें जीवन के कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलेगी तो वहीं कुछ क्षेत्रों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। लेकिन कुल मिलाकर यह साल उनके लिए खुशियों से भरा हो सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा के जानते हैं साल 2024 के लिए वृषभ राशि का राशिफल।

    Hero Image
    वृषभ राशि के जातकों के लिए ऐसा रहेगा साल 2024

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Taurus Yearly Horoscope 2024: नए साल के स्वागत के लिए सभी काफी उत्साहित हैं। नए साल के साथ लोग यह जानना चाहते हैं कि उनका यह साल अपने साथ उनके लिए क्या लेकर आ रहा है। उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं में क्या बदलाव होने वाले हैं। उनके करियर में क्या बदलाव आ सकते हैं। ऐसे कई सवाल लोगों के दिमाग में घूम रहा होता है। इनका जवाब खोजने में राशिफल आपकी मदद कर सकता है। इसलिए इस लेख में, पंडित हर्षित शर्मा आपको वृषभ राशि के जातकों के बारे में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशिफल

    वर्ष 2024 वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष की शुरुआत में गुरु 12 भाव में स्थित होकर अच्छे कार्यों में धन का व्यय कराएंगे। वर्ष के मध्य में गुरु वृष राशि में बैठकर पद प्रतिष्ठा और मान में बढ़ोतरी करेंगे। शनि कर्म भाव में बैठकर कर्म और भाग्य में वृद्धि करेंगे। धन के नए स्रोत बनेंगे और प्रॉपर्टी आदि खरीदने का योग बन सकता है। धार्मिक यात्राओं पर जाने से धर्म कर्म में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा और मांगलिक कार्य के योग परिवार में बनेंगे। राहु 11वें भाव में बैठकर धन लाभ के योग बनाएंगे। इसके साथ ही, राजनीतिक क्षेत्र में आपका कद बढ़ेगा और सामाजिक तौर से मान सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी के लिए पदोन्नति व तनख्वाह में बढ़ोतरी हो सकती है

    स्वास्थय

    स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह वर्ष 2024, वृषभ राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और पंचम भाव में केतु, 12 भाव में गुरु, अष्टम भाव में सूर्य मंगल की स्थिति शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट ला सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वर्ष के मध्य में स्वास्थ्य में कुछ राहत मिलेगी और वर्ष के उतरते समय में स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगा। इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें आप सेहत का ख्याल रखें।

    वित्त

    साल 2024, वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक तौर से अच्छा रहने वाला है। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में गुरु 12वीं भाव में स्थित होकर आपके खर्चे में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इस वर्ष आपके खर्च बढ़ सकते हैं, जिस कारण आर्थिक व्यवस्था में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हालांकि, 11वें भाव में स्थापित राहु व कर्मेश सनी आपको लाभ पहुंचाएंगे। फिर भी खर्चों पर नियंत्रण करना आपके लिए लाभकारी होगा। इस वर्ष आप कुछ नए कार्य शुरू कर सकते हैं। साथ ही, भूमि, भवन आदि खरीदने का योग बन सकता है। आर्थिक तौर से खर्च की बढ़ोतरी, आपके लिए ठीक नहीं होगी। यदि खर्चों पर नियंत्रण करने में आप सफल होते हैं तो यह वर्ष आपके लिए आर्थिक तौर से सफल रहेगा।

    करियर

    वर्ष 2024 वृषभ राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। यह वर्ष अधिकारियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। कर में शनि और एकादशी स्थान पर राहु की स्थिति आपके करियर क्षेत्र में सफलता दिला सकती हैं। वर्ष के मध्य में गुरु की आपकी राशि पर आना पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी करेगा। आपके विरोधी भी आपके मुरीद होंगे और करियर में भी आप सफलता प्राप्त कर सकें। अपने स्वभाव में लचीलापन नम्रता रखकर, आप इस वर्ष सफलता हासिल कर सकते हैं।

    लव

    इस वर्ष 2024 में वृषभ राशि वालों को लिए लव लाइफ में बहुत-सी प्रॉब्लम्स आ सकती हैं। जिसकी वजह आप दोनों में पारस्परिक समझ की कमी हो सकती है, जिस वजह से आपके पार्टनर के साथ प्रॉब्लम्स खड़ी हो सकती हैं। इसलिए अच्छा होगा कि आप अपने लव पार्टनर के बारे में जानकारी रखें और उन्हें समय दें। नहीं तो, आपका प्रेम संबंध टूट सकता है। इस वर्ष विरोधी वर्ग, आपके प्रेम प्रसंग में समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए अपने लव पार्टनर के सामने अपनी सच्चाई खुलकर रखें। वहीं अपने पार्टनर के बारे में भी सब कुछ पता करने की कोशिश करें, नहीं तो, प्रेम में धोखा उठाना पड़ सकता है। इन वजहों से इस वर्ष अपने प्रेम प्रसंग को सावधानी पूर्वक चलाना होगा, नहीं तो आप दोनों के संबंध बिगड़ सकते हैं या आपका साथी आपसे दूर हो सकता है।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

    comedy show banner