विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Aquarius Yearly Horoscope 2025: बिजनेस में मिलेगा लाभ, जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि का नया साल

Updated: Fri, 27 Dec 2024 06:01 PM (IST)

नववर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है। वार्षिक राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। नए साल में कुंभ राशि (Varshik Kumbh Rashifal 2025) के जातकों को करियर में सफलता प्राप्त होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कुंभ राशि के वार्षिक राशिफल के विषय में।

Aquarius Yearly Horoscope 2025: कुंभ राशि का शानदार रहेगा नया साल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Yearly Aquarius Horoscope 2025: वार्षिक राशिफल के अनुसार, कुंभ राशि के जातकों के लिए नया साल खुशियों से भरा रहने वाला है। वर्ष 2025 में कुंभ राशि (Kumbh Rashifal 2025) के जातकों के लिए मानसिक शारीरिक तौर से कष्ट की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, कुछ राशि के जातकों को मनचाहा करियर प्राप्त होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं स्वास्थ्य, करियर और लव लाइफ समेत विभिन्न क्षेत्रों की दृष्टि से कैसा रहने वाला है नया साल।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ वार्षिक राशिफल 2025 (Aquarius Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

वर्ष 2025 कुंभ (Kumbh Rashi 2025 prediction) राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस वर्ष कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। साथी ही इस वर्ष सामाजिक तौर से भी आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस वर्ष गुरु का गोचर आपके लिए शुरुआती समय में जहां कष्ट विवाद के योग निर्मित करेगा। वहीं, वर्ष का मध्यकाल कुछ स्थिति सामान्य करेगा। शनि का गोचर इस वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपसी मतभेद की स्थिति निर्मित करेगा। इस वर्ष वाणी पर संयम रखना जरुरी है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। विरोधी वर्ग से सतर्क रहें। यह वर्ष आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस वर्ष पारिवारिक दृष्टि से आपसी मतभेद बढ़ेंगे। बच्चों से संबंध खराब होंगे। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Sagittarius Yearly Horoscope 2025: ग्रहों की चाल का जीवन पर पड़ेगा असर, करनी पड़ेगी मशक्कत

स्वास्थ्य - वर्ष 2025 स्वास्थ्य की दृष्टि से कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। किसी बड़ी बीमारी की चपेट में आप आ सकते हैं। इस साल स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। नहीं तो यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक रहेगा। मानसिक और शारीरिक तौर से इस साल आपके लिए कष्ट की स्थिति बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यायाम योग का सहारा लें।

वित्त - साल 2025 आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस साल व्यर्थ के विवादों के साथ-साथ धन की हानि होगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना और पार्टनरशिप करना इस साल आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। अपने मन की बात किसी को बताना इस साल आपके कार्य को बिगाड़ सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करना कार्यक्षेत्र में आपके लिए नुकसानदायक होगा। नए कार्य की शुरुआत सोच विचार कर करें। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह साल सामान्य रहेगा।

करियर - वर्ष 2025 करियर की दृष्टि से ठीक-ठाक रहेगा। हालांकि सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। इस साल भी आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परीक्षार्थियों के लिए यह साल अधिक संघर्ष वाला रहेगा। साल के आखिरी के समय में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि इस साल सफलता मिलने में संदेह है। अधिक मेहनत के बाद भी मनचाही सफलता मिलने में देरी होगी।

लव - साल 2025 लव लाइफ वालों के लिए अच्छी नहीं कहा जा सकता। इस साल लव पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। साथ ही आप दोनों का प्रेम प्रसंग खत्म हो सकता है। इस साल समझकर चलने की आवश्यकता है। कोई तीसरा व्यक्ति आप दोनों के बीच मतभेद उत्पन्न कर सकता है। इसलिए किसी की बातों में न आए। अपने पार्टनर को समय दें। उनकी भावनाओं को समझें। इस साल पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोक झोक बनी रहेगी। साल के बीच और आखिर समय में समस्याएं दूर होंगी। आप अपने पार्टनर से इस वर्ष अपने मन की बात बोल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर राशि के लोगों का कैसा बीतेगा नया साल? यहां पढ़ें राशिफल