विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Capricorn Yearly Horoscope 2025: मकर राशि के लोगों का कैसा बीतेगा नया साल? यहां पढ़ें राशिफल

Published: Thu, 26 Dec 2024 05:00 PM (IST)

नए साल की शुरुआत होने वाली है जो सभी के लिए बहुत खास है। यह साल कई राशियों के लिए ...और पढ़ें

मकर वार्षिक राशिफल 2025 (Capricorn Horoscope Prediction 2025 in Hindi)
मकर वार्षिक राशिफल 2025 (Capricorn Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Capricorn Yearly Horoscope 2025: राशिफल के अनुसार, साल 2025 मकर राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है, जबकि स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। वहीं, कुछ राशि के लोगों के लिए यह साल हर मायनों में विशेष रहने वाला है, तो चलिए मकर राशि (Capricorn horoscope 2025) का वार्षिक राशिफल यहां पढ़ते हैं।

मकर वार्षिक राशिफल 2025 (Capricorn Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

सामान्य - साल 2025 मकर राशि के लिए सुख-समृद्धि से भरा रहेगा। इस साल आप कई बड़े निर्णय लेंगे, जो सफल होंगे। इस साल गुरु का गोचर आपको सुख-संपत्ति प्रदान करेगा। साल के मध्य में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिस कारण आपको मानसिक परेशानियां महसूस होंगी। वहीं, शनि का गोचर धन को लेकर लाभकारी रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। परिवार के साथ यह साल अच्छा रहने वाला है। 

स्वास्थ्य - साल 2025 स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ समस्याएं रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं इस साल परिवार में देखने को मिलेंगी। व्यायाम करें यह आपके लिए लाभकारी रहेगा। यह साल स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक रहेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। 

वित्त - साल 2025 आर्थिक तौर से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। भूमि संबंधी कार्यों से लाभ होगा। इस साल शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह साल लाभकारी सिद्ध होगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वयं के कार्य से लाभ अर्जित करेंगे।

करियर - साल 2025 करियर की दृष्टि से खास होगा। बहुत दिन से परिश्रम कर रहे लोगों को इस साल सफलता प्राप्त होगी। उच्च पद प्राप्त होगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह साल शुभ रहेगा। परीक्षार्थी छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। अत्यधिक परिश्रम करने से करियर के क्षेत्र में सफल होंगे।

लव - साल 2025 लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ लड़ाई होने के बाद भी रिश्ता मधुर रहेगा। साथ ही पार्टनर अपने मन की बात बोल सकता है। वहीं, इस साल शादी के योग भी बन रहे हैं। हालांकि  परिवार के लोग इस शादी के खिलाफ रहेंगे। इन सबके बाद भी यह साल पार्टनर के साथ अच्छा बीतेगा। लंबी-लंबी यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए यह साल अच्छा रहेगा।