यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Virgo Yearly Horoscope 2025: इस महीने से करियर और कारोबार में मिलेगी सफलता, कैसा रहेगा नया साल?
वार्षिक राशिफल के अनुसार नए साल सभी राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। वार्षिक राशिफल ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kanya Rashi Ka Varshik Rashifal: वार्षिक राशिफल के अनुसार, कन्या (Virgo Yearly Horoscope 2025) राशि के जातकों के लिए नया साल बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए साल में कुछ राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों को परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देखने को मिलेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं स्वास्थ्य, करियर और लव लाइफ समेत विभिन्न क्षेत्रों की दृष्टि से कैसा रहने वाला है नया साल।
.jpg)
कन्या वार्षिक राशिफल 2025 (Virgo Horoscope Prediction 2025 in Hindi)
साल 2025 कन्या राशि (Kanya Varshik Rashifal 2025) के जातकों को कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गुरु के गोचर के दौरान आपको कोई मदद मिल सकती है। आर्थिक तौर से आप परेशान रहेंगे। साल के बीच आखिरी समय में जॉब लग सकती है। आपको गुरु का गोचर शुरुआत में कुछ परेशानियां देगा। दुश्मन लोगों से बचकर रहें। राहु की गोचर दशा आपके लिए ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है।
स्वास्थ्य - साल 2025 स्वास्थ्य को लेकर अच्छा नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या परिवार में देखने को मिलेगी। साल के बीच का समय में स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इस साल परिवार में स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण आप आर्थिक संकट में भी फंस सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Leo Yearly Horoscope 2025: सिंह राशि के लिए मुश्किल भरा रहेगा साल 2025, इन बातों का रखें ध्यान
वित्त - साल 2025 आर्थिक दृष्टि से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक तौर से यह साल ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। व्यवसाय-व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। काम को लेकर आपको आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है, जिस कारण मानसिक दबाव भी रहेगा। साल के शुरुआती दौर में अधिकारी वर्ग से मतभेद में आप उलझ सकते हैं। जॉब में प्रमोशन हो सकता है।
लव - साल 2025 लव लाइफ वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। लव पार्टनर से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पार्टनर को समय न देने की वजह से लव लाइफ पर परेशानी आ सकती है। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी सभी इच्छा पूरी करें।
