Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 04:00 AM (IST)

    Aaj Ka Rashifal 28 September 2023 आज यानी 28 सितंबर गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं। जिन्हें आज आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा गुरुवार का दिन?

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 28 September 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

    नई दिल्ली। अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 28 September 2023: आज यानी 28 सितंबर, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बता दें कि आज अनंत चतुर्दशी है। पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना की जाती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यं हि न व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ।

    समदुःखसुखं धीरं सोऽमृतत्वाय कल्पते।।

    सनातन धर्म के पवित्र ग्रंथ 'गीता' के दूसरे अध्याय के पन्द्रहवें श्लोक में जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण अपने परम शिष्य अर्जुन से कहते हैं कि हे वत्स! सुख-दुख, मान-अपमान को एक समान समझने वाला धीर व्यक्ति इन्द्रियों और विषयों के संयोग से विचलित नहीं होता है। इस भाव में रहने वाला व्यक्ति भवबंधन से मुक्त हो जाता है। उस धीर व्यक्ति को अमृत्व की प्राप्ति हो जाती है।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

    आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

    आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आयेंगे। इससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

    आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

    आज आप अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज आप व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

    आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

    आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आयेंगी। वाणी पर संयम रखें।

    धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

    आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध तय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

    आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। पार्टनर का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

    आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझ कर ही लें। इसके अतिरिकत। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner