Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarot Card Reading 5 September 2025: वृषभ वालों को मिलेगा मेहनत का फल, इस राशि को अभी करना होगा इंतजार

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 08:17 AM (IST)

    राहु कुंभ राशि में इनोवेशन को आगे बढ़ा रहे हैं और केतु सिंह राशि में अहंकार को बैलेंस करने की याद दिला रहे हैं। आज का टैरो राशिफल बताता है कि हर राशि कैसे अम्बीशन और इमोशन को मिक्स कर ग्राउंडेड सक्सेस पा सकती है। ऐसे में चलिए एस्ट्रोलॉजर तान्या सिंह से जानते हैं मेष से कन्या राशि तक का टैरो राशिफल (Tarot Card Reading 5 September 2025)।

    Hero Image
    Tarot Card Reading 5 September 2025 पढ़ें टैरो राशिफल।

    तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। आज मकर राशि में चंद्रमा अनुशासन और जिम्मेदारी पर जोर दे रहे हैं। सिंह राशि में सूर्य और बुध आपकी बातचीत में दम और कॉन्फिडेंस भर रहे हैं। कर्क राशि के शुक्र रिश्तों में नरमी और अपनापन ला रहे है, जबकि कन्या राशि का मंगल डिटेल और मेहनत पर फोकस बढ़ा रहे है। मिथुन राशि में गुरु आपकी जिज्ञासा और नॉलेज को जगाते हैं। मीन राशि में वक्री शनि धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष (Aries) – निर्णायक कदम उठाओ

    कार्ड्स: दि चेरीअट, नाइट ऑफ वांड्स, थ्री ऑफ पेंटाकल्स

    आज टैरो कार्ड्स आपकी महत्वाकांक्षा और ड्राइव को हाइलाइट कर रहे हैं। चेरियट कहता है – डिटर्मिनेशन रखो, नाइट ऑफ वांड्स आपके अंदर एनर्जी ला रहा है और थ्री ऑफ पेंटाकल्स टीमवर्क पर जोर दे रहा है। कन्या राशि में मंगल बता रहे हैं कि सिर्फ स्पीड नहीं, बल्कि टीम के साथ बैलेंस ज़रूरी है।

    •  शुभ रंग: गहरा लाल
    • शुभ अंक: 9
    • आज का सुझाव: जोश को स्ट्रक्चर में ढालो।

    वृषभ (Taurus) – मजबूत नींव पर आगे बढ़ो

    कार्ड्स: दि हाइरोफैंट, एट ऑफ पेंटाकल्स, टेन ऑफ पेंटाकल्स

    आज टैरो कार्ड्स स्थिरता और ग्रोथ पर ध्यान दिला रहे हैं। हाइरोफैंट परंपरा और मूल्यों की ओर इशारा कर रहे हैं। एट ऑफ पेंटाकल्स आपकी मेहनत को रिवॉर्ड देंगे और टेन ऑफ पेंटाकल्स परिवार और फाइनेंशियल हार्मनी का संकेत है। कर्क राशि के शुक्र कहते है – रिश्तों में उतनी ही ऊर्जा लगाओ जितनी पैसे में।

    •  शुभ रंग: पन्ना हरा
    • शुभ अंक: 6
    • आज का सुझाव: नींव मजबूत करो फिर नई ऊंचाई छुओ।

    मिथुन (Gemini) – स्पष्ट और प्यारी बातें करो

    कार्ड्स: दि लवर्स, ऐस ऑफ स्वोर्ड्स, पेज ऑफ कप्स

    आज का टैरो आपको क्लैरिटी और चॉइसेज पर फोकस करने कह रहा है। लवर्स कार्ड रिश्तों और निर्णयों को दर्शाता है, ऐस ऑफ स्वोर्ड्स आपको साफ सोच देता है और पेज ऑफ कप्स आपके अंदर क्रिएटिविटी जगाता है। मिथुन राशि के गुरु आपको बोल्ड और स्मार्ट एक्सप्रेशन की ताकत दे रहे है।

    •  शुभ रंग: आसमानी नीला
    • शुभ अंक: 5
    • आज का सुझाव: दिल की बात मीठे अंदाज में कहो।

    कर्क (Cancer) – दिल और इंट्यूशन पर भरोसा करो

    कार्ड्स: दि हाई प्रीस्टेस, क्वीन ऑफ कप्स, सिक्स ऑफ कप्स

    आज इंट्यूशन और इमोशनल कनेक्शन स्ट्रॉन्ग रहेंगे। हाई प्रीस्टेस आपको भीतर की आवाज सुनने को कहती है, क्वीन ऑफ कप्स आपकी सेंसिटिविटी बढ़ाती है और सिक्स ऑफ कप्स रिश्तों में हार्मनी लाता है। शुक्र आपकी ही राशि में हैं, जो आपको और भी इमोशनली मैग्नेटिक बना रहे हैं।

    •  शुभ रंग: मोती सफेद
    • शुभ अंक: 7
    • आज का सुझाव: अपने दिल की धीमी आवाज सुनो।

    सिंह (Leo) – आत्मविश्वास से लीड करो

    कार्ड्स: दि सन, किंग ऑफ वांड्स, ऐस ऑफ वांड्स

    आज टैरो कार्ड्स आपके लीडरशिप क्वालिटीज को शार्प कर रहे हैं। दि सन पॉज़िटिविटी और जॉय ला रहा है, किंग ऑफ वांड्स आपको ऑथॉरिटी और विज़न दे रहा है और ऐस ऑफ वांड्स नई शुरुआत का संकेत है। आपकी ही राशि में सूर्य और बुध आपको उस्ताही और कॉन्फिडेंस बना रहे हैं।

    •  शुभ रंग: सुनहरा पीला
    • शुभ अंक: 1
    • आज का सुझाव: आत्मविश्वास से कदम बढ़ाओ, विनम्रता साथ रखो।

    कन्या (Virgo) – फोकस को रिफाइन करो

    कार्ड्स: एट ऑफ पेंटाकल्स, दि हर्मिट, नाइट ऑफ स्वोर्ड्स

    आज डिटेल्स और क्लैरिटी मायने रखेंगे। एट ऑफ पेंटाकल्स मेहनत को पुरस्कृत करेगा, हर्मिट आपको भीतर झांकने की सीख देगा और नाइट ऑफ स्वोर्ड्स एक्शन की एनर्जी देगा। मंगल आपकी ही राशि में हैं, जो आपकी गति को और बढ़ा रहे हैं, लेकिन सही दिशा ज़रूरी है।

    •  शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
    • शुभ अंक: 4
    • आज का सुझाव: तेजी से बढ़ो लेकिन सोच-समझकर।

    निष्कर्ष -

    5 सितम्बर 2025 का टैरो रीडिंग मकर राशि के चंद्रमा के अनुशासन, सिंह राशि के सूर्य की ऊर्जा और मीन राशि में वक्री शनि की सावधानी का मिश्रण है। हर राशि को मैसेज यही है, अम्बीशन को इमोशन से बैलेंस करो, तभी सच्ची ग्रोथ और सुकून मिलेगा।

    आज की टैरो रीडिंग टैरो रीडर तान्या सिंह astropatri.com द्वारा तैयार की गई है। रोजाना पढ़ते रहिए और चाहे तो अपने विचार hello@astropatri.com पर साझा करें।

    comedy show banner
    comedy show banner