Tarot Card Reading 07 September 2025: मिथुन वाले करेंगे नए काम की शुरुआत, पढ़ें टैरो राशिफल
Aaj Ka Tarot Card Rashifal 07 सितंबर 2025 के अनुसार कुंभ राशि में आज का चंद्र ग्रहण गहरी कर्मिक सीख अचानक खुलासे और ट्रांसफ़ॉर्मेटिव बदलाव लेकर आया है। सिंह राशि में सूर्य और बुध आपके एक्सप्रेशन और क्लैरिटी को बढ़ाते हैं जबकि केतु ईगो-ड्रिवन चॉइसेज़ से सावधान करते है। ऐसे में आइए टैरो रीडर तान्या सिंह से जानते हैं मेष से कन्या राशि का टैरो राशिफल।

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। ग्रहण हमेशा एंडिंग्स और बिगिनिंग्स के पोर्टल माने जाते हैं। 7 सितम्बर 2025 को कुंभ राशि का ये चंद्र ग्रहण गहरी कर्मिक अहमियत रखता है। ये अलाइनमेंट अचानक क्लैरिटी, इमोशनल इंटेंसिटी और पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव ला सकता है। कोई खुद को थका हुआ महसूस कर सकता है, तो किसी को अचानक ब्रेकथ्रू मिल सकता है जो आगे का रास्ता साफ करे। ऐसे में आइए जानते हैं मेष से कन्या राशि का टैरो (Aaj Ka Tarot Rashifal) राशिफल।
मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Horoscope): बड़े बदलाव सामने
कार्ड: द टॉवर, नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स, सिक्स ऑफ वॉन्ड्स
आज का ग्रहण मेष राशि वालों को अचानक खुलासे या चेंजेस दिखा सकता है, जो आपको कम्फर्ट ज़ोन से बाहर धकेलेंगे। द टॉवर डिसरप्शन लाता है लेकिन साथ ही आजादी भी देता है। उससे जो अब आपके काम का नहीं। नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है। फ़ौरन लेकिन समझदारी से एक्शन लो, और सिक्स ऑफ वॉन्ड्स बताता है कि जब धूल बैठेगी तो पहचान और जीत आपके हिस्से में होगी। आज चेंज को रोकने का दिन नहीं है, बल्कि उसे ग्रोथ में बदलने का है।
- शुभ रंग: क्रिमसन रेड
- शुभ अंक: 5
- आज की टिप: ब्रेकडाउन ही ब्रेकथ्रू का रास्ता खोलते हैं, हिम्मत बनाए रखो।
वृषभ टैरो राशिफल (Taurus Tarot Horoscope): अपनी ऊर्जा जमीन से जोड़ो
कार्ड: द हायरोफ़ेंट, सेवन ऑफ पेंटाकल्स, टेन ऑफ कप्स
आज का ग्रहण वृषभ राशि वालों को धैर्य और लॉन्ग-टर्म स्टेबिलिटी पर भरोसा रखने का मैसेज देता है। द हायरोफ़ेंट आपको वैल्यूज़ और परंपराओं की ओर ले जाता है, सेवन ऑफ पेंटाकल्स कहता है। पर्सिवरेंस रखो, और टेन ऑफ कप्स यक़ीन दिलाता है कि हार्मनी मिलेगी। आज भले ही सब कुछ अनिश्चित लगे, लेकिन आपकी स्टेडी मेहनत आपको इमोशनल फुलफ़िलमेंट और सिक्योरिटी देगी।
- शुभ रंग: पन्ना हरा
- शुभ अंक: 8
- आज की टिप: धीमी और स्थिर राह पर भरोसा करो, ये सच्ची शांति तक ले जाती है।
मिथुन टैरो राशिफल (Gemini Tarot Horoscope): फ़ैसलों में क्लैरिटी
कार्ड: द लवर्स, ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स, पेज ऑफ पेंटाकल्स
आज का ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए रिलेशनशिप्स, पार्टनरशिप्स या पर्सनल चॉइसेज़ पर फ़ोकस करता है। द लवर्स कार्ड अलाइनमेंट और चॉइस का संकेत है, ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स सच के साथ कन्फ्यूजन को काटता है और पेज ऑफ पेंटाकल्स नई लर्निंग के मौके खोलता है। मिथुन में गुरु आपकी क्यूरियोसिटी बढ़ाते हैं, लेकिन इसे समझदारी के साथ यूज करें।
- शुभ रंग: आसमानी नीला
- शुभ अंक: 3
- आज की टिप: क्लैरिटी से चुनो, इम्पल्स से नहीं, नई शुरुआत आपका इंतजार कर रही है।
कर्क टैरो राशिफल (Cancer Tarot Horoscope): इमोशनल रिलीज जरूरी
कार्ड: द मून, क्वीन ऑफ कप्स, सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आज का ग्रहण कर्क राशि वालों के लिए गहरी भावनाएँ उभार सकता है। द मून छिपे डर दिखाता है, क्वीन ऑफ कप्स आपको कंपैशन के साथ इन्हें समझने में मदद करती है, और सिक्स ऑफ पेंटाकल्स सपोर्ट लाता है देने और पाने दोनों में। शुक्र आपकी ही राशि में है, जिससे इमोशनल हीलिंग और बैलेंस संभव है। अगर आप अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करें।
- शुभ रंग: मोती जैसा सफ़ेद
- शुभ अंक: 6
- आज की टिप: इमोशन्स को बहने दो, रिलीज़ से ही रिन्यूअल आता है।
सिंह टैरो राशिफल (Leo Tarot Horoscope): पावर के साथ जिम्मेदारी
कार्ड: द सन, किंग ऑफ वॉन्ड्स, जस्टिस
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चार्म और करिश्मा बढ़ाने वाला है, लेकिन साथ ही इंटेग्रिटी की परीक्षा भी है। द सन विज़िबिलिटी और एनर्जी लाता है, किंग ऑफ वॉन्ड्स लीडरशिप दिखाता है और जस्टिस अकाउंटेबिलिटी की मांग करता है। केतु का असर कहता है ,अहंकार से बचो। सक्सेस तभी मिलेगी जब आप हंबल और फ़ेयर रहेंगे।
- शुभ रंग: सुनहरा पीला
- शुभ अंक: 1
- आज की टिप: हिम्मत से लीड करो, लेकिन गाइडेंस हंबलनेस से लो।
कन्या टैरो राशिफल (Virgo Tarot Horoscope):अनुशासन से आज़ादी
कार्ड: एट ऑफ पेंटाकल्स, द हर्मिट, नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
- कन्या राशि वालों के लिए ग्रहण की ऊर्जा सीधे काम और पर्सनल ग्रोथ में झलकती है। एट ऑफ पेंटाकल्स मेहनत का फल देता है, द हर्मिट आत्ममंथन कराता है और नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स सही वक्त पर एक्शन लेने की सलाह देता है। मंगल आपकी ही राशि में है, जो फोकस्ड रहने में मदद करेगा। बस बिना सोचे जल्दबाज़ी से बचें।
- शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन
- शुभ अंक: 4
- आज की टिप: प्रिसीजन और पेशेंस ही मास्टरी दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Horoscope 1 to 7 September 2025: इस हफ्ते किस राशि की मेहनत लाएगी रंग, टैरो राशिफल से जानें
यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Horoscope 1 to 7 September 2025: वृश्चिक वाले इस हफ्ते करेंगे नई शुरुआत, पढ़ें टैरो राशिफल
Note - यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। आज की टैरो रीडिंग आपको भावनात्मक स्पष्टता और आत्मिक संतुलन की ओर ले जाती है। हर दिन के लिए गहराई से जुड़ा ब्रह्मांडीय मार्गदर्शन पाने हेतु विजिट करते रहें। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।