विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Chandra Gochar 2024: 25 दिसंबर तक इन राशियों के लिए सुनहरा मौका! कारोबार में आएगा बंपर उछाल

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:02 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो 25 दिसंबर को चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) तुला राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद चंद्र देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र देव हैं। शुक्र देव की कृपा से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।

Hero Image
Chandra Gochar 2024: चंद्र देव को को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में हर सोमवार के दिन भगवान शिव संग चंद्र देव की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। चंद्र देव की पूजा करने से जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जातक को सभी प्रकार के शुभ कार्यों में सफलता मिलती है। ज्योतिष कुंडली में चंद्र देव को मजबूत करने के लिए भगवान शिव की पूजा करने की सलाह देते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो 25 दिसंबर तक कई राशि के जातकों का समय शुभ रहने वाला है। करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के बिगड़े काम बन जाएंगे। चंद्र देव (Chandra Gochar 2024) की कृपा इन राशियों पर बरसेगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को चंद्र देव के राशि परिवर्तन से लाभ होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। कुंडली में सूर्य मजबूत रहने से करियर में मनमुताबिक सफलता मिलती है। साथ ही आरोग्य जीवन का वरदान प्राप्त होता है। सूर्य देव एवं चंद्र देव के मध्य मित्रवत संबंध है। अतः सिंह राशि के जातकों पर चंद्र देव की कृपा बरसेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। कारोबार में तरक्की होगी। मनचाही सफलता मिल सकती है। बिगड़े काम बनेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। सूर्य देव को रोजाना जल का अर्घ्य दें। इस उपाय को करने से करियर को नया आयाम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को भी लाभ मिल सकता है। 25 दिसंबर तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भगवान गणेश की कृपा से कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अचानक से धन लाभ हो सकता है। हालांकि, अपनी वाणी और गुस्से पर भी काबू रखें, नहीं तो बने काम भी बिगड़ सकते हैं। चंद्र देव की कृपा पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख एवं संकट दूर हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।