Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 12 March 2024: परिवार में अपनों का मिलेगा सहयोग, पत्नी से संबंध होंगे मधुर, पढ़ें राशिफल

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 06:06 AM (IST)

    राशिफल के अनुसार आज यानी 12 मार्च 2024 मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। राशिफल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा तो वहीं कुछ राशियों की व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल और जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 12 March 2024 Horoscope Today पढ़िए आज का राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 12 March 2024 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 12 मार्च 2024, मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रह सकता है। राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों का उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों की व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

    आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

    आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

    आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन और मकान आदि आज खरीद सकते हैं।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

    आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

    आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

    आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

    आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि के योग बनेंगे। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। परिवार में संपत्ति होने से मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। परिवार के लोग आपके विरोध में जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। कोई नया कार्य शुरू न करें।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान और वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

    आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

    डिसक्लेमर: ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''