मिथुन साप्ताहिक राशिफल: मीन राशि में 4 ग्रहों का महासंयोग, चमकेगी मिथुन वालों की किस्मत
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी गतिशील और कर्म-प्रधान रहने वाला है। साप्ताहिक राशिफल के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को चंद्रदेव वृश्चिक राशि नीच के होंगे।

Gemini Weekly Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (AI Generated Image)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। इस सप्ताह की शुरुआत में 6 अप्रैल को चंद्रदेव आपके छठे भाव में वृश्चिक राशि में मौजूद रहेंगे। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे। 8 अप्रैल को चंद्रदेव का आपके सातवें भाव में धनु राशि में जाना वैवाहिक जीवन और व्यापारिक रिश्तों में नए समीकरण बना सकता है। सप्ताह के अंत में 10 अप्रैल की शाम को चंद्रदेव आपके आठवें भाव में गोचर करेंगे। यह परिवर्तन का स्थान है।
मीन राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव पहले से ही स्थित हैं। यहां 11 अप्रैल को बुधदेव भी उनके साथ युति बनाएंगे। यह ग्रहीय स्थिति आपको बाहरी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित करेगी। साथ-साथ खुद के भीतर झांकने का भी मौका मिलेगा। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि कैसा रहने वाला है मिथुन (Gemini Weekly Horoscope 6 April to 12 April 2026) राशि का यह सप्ताह।
स्वास्थ्य
सेहत के प्रति इस सप्ताह विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 6 अप्रैल को वृश्चिक राशि के चंद्रदेव मानसिक तनाव या छोटी-मोटी शारीरिक समस्या दे सकते हैं। काम के बोझ के कारण आप थकान महसूस करेंगे। पर्याप्त आराम करना बहुत जरूरी है। 8 अप्रैल से आपको मानसिक रूप से थोड़ी राहत मिल सकती है। मगर, रिश्तों के कारण मन में थोड़ी अशांति बनी रह सकती है। खुद को शांत रखने का प्रयास करें। 10 अप्रैल की शाम के बाद ऊर्जा के स्तर में बदलाव महसूस होगा। मीन राशि में कई ग्रहों की मौजूदगी मानसिक दबाव बढ़ा सकती है। यह सप्ताह आपको स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और काम के साथ-साथ आराम के बीच संतुलन बनाने की सलाह देता है।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
परिवार और रिश्ते
रिश्तों के लिहाज से यह सप्ताह महत्वपूर्ण मोड़ लेकर आ सकता है। 6 अप्रैल को काम की व्यस्तता के कारण आप परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इससे छोटी-मोटी गलतफहमियां हो सकती हैं। 8 अप्रैल से आपसी संवाद में सुधार होगा। पार्टनर के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आप उनके साथ भविष्य की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। 10 अप्रैल की शाम से भावनात्मक तीव्रता बढ़ेगी और रिश्तों में कुछ पुरानी या छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। मेष राशि में शुक्रदेव का गोचर प्रेम संबंधों में आकर्षण और मधुरता बनाए रखेगा। हालांकि, 11 अप्रैल को बुधदेव के राशि परिवर्तन से बातचीत में स्पष्टता की कमी आ सकती है। धैर्य रखें और अपनी बात को स्पष्ट रूप से साझा करें।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
शिक्षा
विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कड़ी मेहनत और एकाग्रता की मांग कर रहा है। 6 अप्रैल को काम के दबाव या तनाव के कारण पढ़ाई से ध्यान भटक सकता है। 8 अप्रैल से सामूहिक चर्चा और ग्रुप स्टडी के माध्यम से आपको लाभ होगा। नया ज्ञान प्राप्त करने की जिज्ञासा बढ़ेगी। 10 अप्रैल की शाम के बाद पढ़ाई के प्रति आपकी गंभीरता बढ़ेगी। हालांकि, 11 अप्रैल को आपके राशि स्वामी बुधदेव का नीच राशि में जाएंगे। इससे वह मानसिक भ्रम या स्पष्टता की कमी पैदा कर सकते हैं। पढ़ी हुई चीजों को बार-बार दोहराएं और लापरवाही न करें। निरंतर प्रयास ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
निष्कर्ष
यह सप्ताह प्रयास, साझेदारी और आंतरिक बदलावों को लेकर आ रहा है। ग्रहों का गोचर संकेत दे रहा है कि मीन राशि में चल रही हलचल आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन में अवसर और चुनौतियां दोनों लेकर आएगी। चंद्रदेव का वृश्चिक से मकर राशि तक का गोचर आपके अनुभव को समृद्ध करेगा। संतुलित सोच और अनुशासित जीवनशैली अपनाकर आप इस सप्ताह की बाधाओं को मौके में बदल सकते हैं।
करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
उपाय:
क) प्रतिदिन "ओम बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें।
ख) बुधवार के दिन गाय को हरी घास या हरी सब्जियां खिलाएं।
ग) अधिक सोचने से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें।
घ) बुधवार को हरी मूंग की दाल का दान करना शुभ रहेगा।
ङ) नियमित रूप से ध्यान का अभ्यास करें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।
