Gemini Weekly Horoscope: इस हफ्ते चमकने वाली है आपकी किस्मत, न करें ये भूल, पढ़ें राशिफल
इस हफ्ते कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के श्री आनंद सागर पाठक ...और पढ़ें

Gemini Rashifal 2025: मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह हफ्ता (Saptahik Rashifal 16 to 22 March 2026) मिथुन राशि के जातकों के लिए सोच-विचार वाला रहेगा। इस दौरान चंद्रदेव कुंभ, मीन और मेष राशि से गोचर करते हुए आपके भाग्य, करियर और सामाजिक जीवन पर प्रभाव डालेंगे। बुधदेव के वक्री होने के कारण कुछ स्थितियों में धैर्य रखना जरूरी होगा। हालांकि, आपकी अपनी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव और उच्च के शुक्रदेव आपको हर कदम पर सही रास्ता दिखाएंगे।
परिचय
साप्ताहिक राशिफल के मुताबिक, चंद्रदेव 16 मार्च की शाम को कुंभ राशि में, 18 मार्च की रात को मीन राशि में और 21 मार्च को मेष राशि में गोचर करते हुए आपके 9वें, 10वें और 11वें घर को सक्रिय करेंगे। सूर्यदेव, शुक्रदेव और शनिदेव अभी भी मीन राशि में हैं। कुंभ राशि में मंगलदेव, राहु और वक्री बुधदेव विराजमान हैं, जबकि बृहस्पतिदेव आपके पहले भाव में स्थित हैं। ग्रहों का ये असर इस हफ्ते आपकी सोच और संपर्कों को नया रूप देगा। मिथुन राशि के लिए तीसरे भाव के स्वामी सूर्यदेव अब आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं।
यहां वे उच्च के शुक्रदेव के साथ युति कर रहे हैं और शनिदेव को अस्त कर रहे हैं। कार्यस्थल पर आपका दबदबा बढ़ेगा और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत पर जोर देना होगा।
पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।
स्वास्थ्य
बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस हफ्ते आपको मानसिक शांति पर ध्यान देना होगा। शुरुआत में आप काफी सक्रिय और जिज्ञासु रहेंगे। कुंभ के मंगलदेव और राहु के करण बेचैनी या जल्दीबाजी हो सकती है। मध्य सप्ताह में काम के बोझ से थकान होने की आशंका है। बहुत ज्यादा जिम्मेदारियां उठाने से बचें। शनिदेव की स्थिति नियमित आराम और सही दिनचर्या की मांग करती है। हफ्ते के अंत में जब चंद्रदेव ग्यारहवें भाव में जाएंगे, तब आपका मूड बेहतर होगा। दोस्तों से मिलना-जुलना आपको फिर से फ्रेश कर देगा।
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
परिवार और संबंध
रिश्तों में इस हफ्ते गर्माहट तो रहेगी, लेकिन गलतफहमी भी हो सकती है। हफ्ते की शुरुआत में आप परिवार के साथ अपने विश्वास और योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बड़ों और गुरुओं का समर्थन मिलेगा। मध्य सप्ताह में करियर की व्यवस्था के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आप लोगों से थोड़ी ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। मीन राशि के शुक्रदेव रिश्तों में भावनात्मक समझ और अपनापन बनाए रखने में मदद करेंगे। हफ्ते के अंत में दोस्तों के साथ बिताया गया समय खुशियां लेकर आएगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
शिक्षा
छात्रों के लिए ये हफ्ता काफी बेहतर रहेगा। उच्च शिक्षा और नए ज्ञान के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। मध्य सप्ताह में असाइनमेंट या परीक्षा का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए फोकस बनाएं रखें। पहले भाव में बृहस्पतिदेव आपकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करना फायदे का सौदा रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का सहयोग आपके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगा।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर मिथुन राशि के लिए ये सप्ताह सीखने, करियर पर ध्यान देने और सामाजिक संपर्क बढ़ाने वाला है। चंद्रदेव का गोचर आपका ध्यान विचारों से जिम्मेदरियों की ओर ले जाएगा। बृहस्पतिदेव और उच्च के शुक्रदेव आपकी तरक्की और विश्वास को बनाएंगे रखेंगे। धैर्य और स्पष्ट संचार के साथ आप इस हफ्ते का पूरा फायदा उठा सकते हैं।
उपाय
क) बुधदेव की कृपा के लिए रोज "ओम बुधाय नमः" का जाप करें।
ख) बुधवार को हरी सब्जी या हरी मूंग की दाल का दान करें।
ग) रोजाना सुबह पक्षियों को दाना डालने से लाभ मिलेगा।
घ) विवादों से बचें और गैर-जरूरी बातचीत में शांत रहें।
ई) बुद्धि और स्पष्टता के लिए भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
नोट: यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।
