विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के लिए सही इंसान चुनने में हो रही है कन्फ्यूजन? आपकी राशि बताएगी कैसा पार्टनर रहेगा बेस्ट

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:39 PM (IST)

ज्योतिष के अनुसार, शादी के लिए राशि की अनुकूलता जरूरी मानी गई है, कि कौन-सा पार्टनर आपके लिए सबसे अच्छा है। मेष से मीन तक, प्रत्येक राशि के लिए आदर्श जीवनसाथी और उनके सर्वोत्तम मेल के बारे में जानिए।

मेष से मीन तक राशि अनुसार बेस्ट लाइफ पार्टनर (Picture Credits- AI Images)

मेष से मीन तक राशि अनुसार बेस्ट लाइफ पार्टनर (Picture Credits- AI Images)

HighLights

  1. प्रत्येक राशि के लिए आदर्श जीवनसाथी की पहचान।

  2. ज्योतिषीय अनुकूलता से जानें परफेक्ट पार्टनर।

  3. मेष से मीन तक, सर्वोत्तम राशि मेल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब शादी के लिए आपकी राशि की कम्पैटिबिलिटी की बात आती है, तो एस्ट्रोलॉजी यह जानने में मदद करती है कि, कौन-सा पार्टनर आपके लिए सबसे अच्छे मैच साबित हो सकते हो सकते हैं। राशियां बता सकती हैं कि किस तरह का लाइफलॉन्ग पार्टनर आपकी एनर्जी, एम्बिशन और कम्युनिकेशन में फिट बठेगा।

एक आइडियल जीवनसाथी की तलाश हर किसी को रहती है। ऐसे में आपकी राशि को कैसा जीवनसाथी चाहिए और किस राशि से आपका मेल सबसे अच्छा बैठता है? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक।

मेष (Aries)

मेष राशि के जातकों को अपने जीवन में ऐसे साथी की तलाश करनी चाहिए, जो उनका कदम-कदम पर साथ दें और आपका जोश कभी कम न करें। आपकी राशि के लिए सबसे अच्छे मेल सिंह, धनु और मिथुन राशि साबित हो सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में भरोसेमंद, शांत और वफादार साथी की तलाश करनी चाहिए, जो उनके घर और जीवन को बेहद सुकून भरा बना दें। आपकी राशि के हिसाब से आपके लिए सबसे अच्छे मेल कन्या, मकर और कर्क राशि के जातक बन सकते हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों का स्वभाव काफी हंसी-मजाक वाला होता है। ऐसे में उन्हें ऐसे जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता निभाना चाहिए जो उनसे घंटों-घंटों बात कर सकें और आपकी हंसी में साथी बनें। आपके लिए सबसे बेस्ट मेल तुला, कुंभ और मेष राशि के लोग साबित हो सकते हैं।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को ऐसा जीवनसाथी चुनना चाहिए, जो उनकी बातें बिना कह समझ जाए और आपकी भावनाओं की कद्र करें। इसके साथ ही आपके परिवार को अपने परिवार की तरह प्यार करें। इसलिए आपका सबसे अच्छा मेल वृश्चिक, मीन और वृषभ राशि के लोग साबित हो सकते हैं।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लोगों को अपने जीवन में ऐसे पार्टनर को जगह देनी चाहिए, जो खुलकर उनकी तारीफ करें और हर कदम पर आपके साथ खड़ा हो। इसलिए आपका सबसे अच्छा मेल मेष, धनु, तुला राशि साबित हो सकते हो।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों को ऐसे लड़के या लड़कियों को चुनना चाहिए, जो आपकी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और आपकी मेहनत की कद्र करें। इसलिए आपका सबसे अच्छा मेल वृषभ, मकर और कर्क राशि से जुड़े लोग हो सकते हैं।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए सबसे परफेक्ट पार्टनर वही हो सकता है, जो उन्हें रिश्ते में बराबरी महसूस कराए और प्यार से हर बात को सुलझाए। इसलिए इनका सबसे अच्छा मेल मिथुन, कुंभ और सिंह राशि के साथ बैठता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को ऐसे पार्टनर की तलाश करनी चाहिए, जो उनके साथ पूरी तरह सच्चाई से पेश आए और वफादारी निभाते हुए हर परिस्थिति में उनका साथ दें। इस राशि का सबसे अच्छा मेल कर्क, मीन और कन्या राशि को माना जाता है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को ऐसे लोग ज्यादा पसंद आते हैं, जो उनके साथ घूमने-फिरने और नई चीजों को सीखने में साथ देते हैं। मेष, सिंह और कुंभ इस राशि के सबसे अच्छे मेल माने जाते हैं।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को ऐसे लोग ज्यादा पसंद आते हैं, जो सपनों पर भरोसा करते हैं और मुश्किल से मुश्किल समय में भी साथ निभाना नहीं छोड़ते हैं। इस राशि का सबसे अच्छा मेल वृषभ, कन्या और मीन राशि है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को आजादी काफी पसंद है और वो चाहते हैं कि उनका पार्टनर भी उन्हीं की तरह आदतें अपनाएं। इसलिए इस राशि के लड़के और लड़कियों का सबसे अच्छा मेल मिथुन, तुला और धनु राशि है।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों को काफी प्यार और अपनापन पसंद होता है, इसलिए इन्हें पार्टनर ऐसा चाहिए जो उनसे ज्यादा प्यार करें। मीन राशि का सबसे अच्छा मेल कर्क, वृश्चिक और मकर राशि है।

यह भी पढ़ें- कहीं आपकी 'Oversharing' की आदत ही तो नहीं बन रही आपकी तरक्की की दुश्मन? राशि अनुसार क्या छिपाना है जरूरी

यह भी पढ़ें- बर्थस्टोन और कुंडली वाला रत्न: दोनों में है जमीन-आसमान का फर्क, खरीदने से पहले समझ लें

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।