विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आपकी 'Oversharing' की आदत ही तो नहीं बन रही आपकी तरक्की की दुश्मन? राशि अनुसार क्या छिपाना है जरूरी

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:53 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि के जातकों को अपनी तरक्की और सुख-शांति बनाए रखने के लिए कुछ खास बातें ...और पढ़ें

राशि के अनुसार क्या साझा न करें?

राशि के अनुसार क्या साझा न करें?

HighLights

  1. मेष राशि वाले अपनी बीमारियों और विवादों को गुप्त रखें।

  2. वृषभ राशि के जातक संतान की खुशियां साझा न करें।

  3. मकर राशि के लोग निवेश और आर्थिक मामले गुप्त रखें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से अधिकतर लोग अपने दिल की बात या फ्यूचर की प्लानिंग अपनों या दोस्तों के साथ जरूर शेयर करते हैं। लेकिन क्या सच में हमें हर बात दूसरों को बताना चाहिए? ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, प्रत्येक राशि का अपना एक अलग स्वभाव और ऊर्जा होती है।

कई बार ओवर शेयरिंग की आदत हमारी तरक्की, सुख-शांति और रिश्तों में कई तरह की बाधा डाल सकती है। इसलिए बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए कुछ चीजों को अपने तक ही रखने की बात कही जाती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार वह कौन-सी खास बात है जिसे भूलकर भी हमें दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए?

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों को यह सलाह दी जाती है कभी भी दूसरों के साथ अपनी बीमारियों, आपसी विवाद, पैसों की तंगी या वैवाहिक समस्याओं को शेयर करने से बचें। ये बातें आप जितनी निजी रखेंगे उतने ही आप बेवजह के तनाव और उलझनों से दूर रहेंगे।

मेष राशि अपनी परेशानियों के बारे में जरूरत से ज्यादा बात करने से नकारात्मकता और बेवजह की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि संतान पक्ष से जुड़ी बातें, खुशियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जरूरत से ज्यादा बातें करने से बचना चाहिए। आपकी कुछ खुशियां और आशीर्वाद मौन रूप से ही आपके लिए काम करते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातक दोस्तों या रिश्तेदारों के सामने अपनी संपत्ति, घर, गाड़ी और पारिवारिक सुख-सुविधाओं का जरूरत से ज्यादा दिखावा न करें। गोपनीयता आपके लिए जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि की रक्षा करती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को यही सलाह दी जाती है कि, अपने भाई-बहनों, चचेरे-ममेरे भाई-बहनों और करीबी लोगों से जुड़ी बातों को निजी रखें। अपनी निजी बातें जरूरत से ज्यादा शेयर करने से जलन और आपसी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोग अपनी संपत्ति, बचत, लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी आदतों को निजी रखें। आपको हर सफलता का दिखावा करने से बचना चाहिए। जीवन में कुछ उपलब्धि चुपचाप हासिल करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि अपने रिश्तों, दैनिक दिनचर्या, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और काम के तनाव के बारे में हर किसी से बात नहीं करनी चाहिए। कुछ लोग आपकी निजी बातों को जानकर आपकी मानसिक शांति और ऊर्जा पर नेगेटिव असर दिखा सकते हैं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक अपने रिलेशनशिप, इच्छाओं और भविष्य की योजनाओं को जितना हो सकें उतना गुप्त रखें। हर सपने या योजना की घोषणा समय से पहले करने पर काम खराब होने की संभावना बढ़ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातक अपनी करियर की रणनीतियां, महत्वाकांक्षाओं और प्रभावशाली लोगों से अपने संबंधों के बारे में खुलकर चर्चा करने से बचना चाहिए। आपको चुपचाप अपना काम करना चाहिए बिना शोर मचाए।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक किसी के साथ भी अपने पिता, भाग्य, आध्यात्मिकता और भविष्य की दीर्घकालिक योजनाओं से जुड़ी बातों को नहीं बतानी चाहिए। इन चीजों को जितना हो सके अपने तक ही सीमित रखें।

जरूरत से ज्यादा बातें शेयर करने से आपका ध्यान भटक सकता है, जो आपकी एनर्जी पर भी नकारात्मक असर दिखा सकती है। फ्यूचर के लिए जो भी प्लानिंग कर रखी हैं, उनपर शांत रहकर काम करें और सही समय आने पर ही उन्हें किसी के साथ भी शेयर करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोग अपने निवेश, भावनात्मक पीड़ा (Emotional pain) और आर्थिक मामलों से जुड़ी किसी भी बात को दूसरों क साथ साझा न करें। आपको अपनी कमजोरियों और भावनाओं को खुले तौर पर किसी को नहीं बताना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को यही सलाह दी जाती है कि, अपनी सोर्स ऑफ इनकम और तरक्की का जरूरत से ज्यादा दिखावा नहीं करना चाहिए।

ऐसा करने से धन-संपत्ति पर सबसे ज्यादा नजर लगने की संभावना है। इसलिए बेहतर होगा कि, आप अपनी आर्थिक उपलब्धियों को अपने तक ही रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि, अपने विवाह, साझेदारी और जरूरी व्यक्तिगत समझौतों से जुड़ी बातों को अपने तक ही रखें।

बाहरी लोगों का हस्तक्षेप जितना कम होगा रिश्तों में उतनी ही शांति बनी रहेगी। अपने निजी रिश्तों की हर बात दूसरों के साथ शेयर करना जरूरी नहीं है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।