Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: तनाव से मिलेगी निजात, निवेश से होगा लाभ, मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

    By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 23 Sep 2024 05:56 AM (IST)

    ज्योतिषीय गणना के अनुसार सोमवार 23 सितंबर (Aaj Ka Rashifal 23 September 2024) का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं कई राशि के जातकों को कार्यों में सफलता मिल सकती है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: पढ़ें राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: राशिफल के अनुसार, सोमवार 23 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो मन के कारक चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। आइए, 'पंडित हर्षित शर्मा' जी से आज का राशिफल जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कुछ कार्य जिसकी पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग चल रही है। आज आपका कार्य शुरू होगा, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार के साथ यह समय अच्छा बीतेगा।

    वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

    आज का दिन अच्छा है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में सहयोगी पार्टनर के माध्यम से आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन से आध्यात्मिक माहौल का वातावरण महसूस होगा।

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

    किसी कार्य विशेष को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में सावधानी बरतें, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। साथ ही परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य से आप चिंतित रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं। परिवार के मतभेद के कारण विरोधी लाभ उठाने में सफल होंगे।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

    आज आप व्यर्थ की भागदौड़ से परेशान हो सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण थकावट आदि महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसका आगामी परिणाम सुखद होगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

    आज आप मानसिक रूप से उलझे रहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में परेशानी बढ़ सकती है परंतु आप अपने कुशलता से उसे हल करने में सफल होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ा नया निवेश आप कर सकते हैं। परिवार में कोई सुखद समाचार मिलेगा। मतभेद दूर होकर आपसी प्रेम दिखाई पड़ेगा।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

    आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

    आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

    आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज ना करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

    आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। परिवार में आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको आप का हिस्सा मिल सकता है।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

    आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

    आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग से मतभेद बढ़ने से आपको परेशानी बढ़ेगी। आज आप बाहर की यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी अपने के द्वारा आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा काम मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी व बच्चे के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीदने की योजना घर में बन सकती है।

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।