Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुला से धनु Aaj Ka Rashifal 15 जून 2025: करियर में खूब होगी तरक्की, जानें कैसा रहेगा इन 3 राशियों का दिन

    Aaj Ka Rashifal 15 जून 2025 के अनुसार सूर्यदेव बुधदेव और बृहस्पति देव का मिथुन राशि में गोचर जिज्ञासा और संवाद की प्रेरणा दे रहा है। वीकेंड पर राशियों का किसी ट्रिप का प्लान बन सकता है। आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि कैसा रहने वाला है तुला से धनु राशि वालों का दिन l

    By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sun, 15 Jun 2025 08:35 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Rashifal 15 June 2025 Horoscope Today: कैसा रहेगा रविवार का दिन

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 15 जून 2025 को बुधदेव और बृहस्पति देव मिथुन राशि में स्थित रहेंगे, जिससे तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को बुद्धि, नेटवर्किंग और अवसरों में वृद्धि संभव है। करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए (Horoscope Today 15 June 2025) पढ़ते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि का दैनिक राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

    मकर राशि से चंद्रमा का गोचर एकांत और आत्ममंथन की स्थिति लाता है। आराम या रणनीति के खास दिन है। मिथुन में सूर्य, बुध और बृहस्पति निवेश क्षेत्र को हल्का और लाभप्रद बनाएंगे। सिंह में मंगल-केतु आपको जल्दबाजी वाले प्रेम की ओर ले जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: मेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 15 जून 2025: इन 3 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? पढ़ें राशिफल

    मेष में शुक्र संबंधों में टकराव ला सकते हैं। मीन राशि में शनि दैनिक दिनचर्या को अनुशासित करने को प्रेरित करेंगे। कुंभ में राहु मित्रों के संबंधों में सीमाएं तय करने की आवश्यकता जताएगें। चंद्रमा दशम भाव को दृष्टी कर रहे है। करियर में चुनौतियों के साथ प्रगति भी संभव है।

    शुभ रंग: बैंगनी

    शुभ अंक: 6

    दिन की सलाह: खर्च से पहले निरीक्षण करें। भावनाओं से अलग होकर।

    वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

    चंद्रमा मकर राशि से तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। स्वप्रयास से लाभ का संकेत है। मिथुन में सूर्य, बुध और बृहस्पति आपकी संवाद शैली को निखारने में सहायक होंगे। सिंह में मंगल-केतु करियर के लिए ऊर्जा देंगे।

    मेष में शुक्र टीमवर्क में आकर्षण जगाएंगे। मीन में शनि दीर्घकालिक वित्तीय जिम्मेदारी की याद दिलाएंगे। कुंभ में राहु यात्रा और नए संपर्कों के अवसर लाएंगे। चंद्रमा नवम भाव को दृष्ट कर रहा है। भाग्यवृद्धि और मार्गदर्शन का संकेत है।

    शुभ रंग: मारून

    शुभ अंक: 3

    दिन की सलाह: रणनीति और जुनून का संगम ही प्रगति दिलाएगा।

    धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

    मकर राशि में चंद्रमा का गोचर भावनात्मक परिपक्वता लाता है। मिथुन राशि में सूर्य, बुध और बृहस्पति कार्य और संबंधों से लाभ देंगे। आपकी मानसिक स्पष्टता उत्पादकता बढ़ाएगी। सिंह में मंगल आपकी ऊर्जा को बनाए रखेगें ।

    मेष में शुक्र नेटवर्किंग में सक्रियता लाएंगे। मीन में शनि आत्म-देखभाल को प्रेरित करेंगे। कुंभ में राहु करियर बदलाव की प्रेरणा देगें इन्हें आत्मज्ञान के आधार पर टिकाएं। चंद्रमा अष्टम भाव को दृष्ट कर उत्तराधिकार संबंधी लाभ दे सकते हैं।

    शुभ रंग: गहरा नीला

    शुभ अंक: 9

    दिन की सलाह: महत्वाकांक्षा को भलाई के साथ जोड़ें।

    यह भी पढ़ें: कर्क से कन्या Aaj Ka Rashifal 15 जून 2025: कन्या वालों की प्लानिंग होगी सफल, जानें बाकी राशियों का हाल

    यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।