हंसी, ठहाके और अटूट प्यार, क्यों बेस्ट मानी जाती है इन मूलांक वाले देवर-भाभी की जोड़ी?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 और 6 वाले देवर-भाभी की जोड़ी को बेहद खास माना जाता है। गुरु और ...और पढ़ें

घर की रौनक और खुशियों की गारंटी है यह देवर-भाभी की जोड़ी! (AI-Generated image)
HighLights
मूलांक 3 और 6 वाले देवर-भाभी का रिश्ता खास।
गुरु और शुक्र के प्रभाव से बनते हैं मजबूत संबंध।
हंसी, प्यार और खुशहाली से भरा होता है यह रिश्ता।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर रिश्ते का अपना एक अलग महत्व होता है। देवर और भाभी का रिश्ता भारतीय परिवारों में एक बेहद खास जगह रखता है। इनके रिश्ते में स्नेह और मीठी नोक-झोंक होती रहती है। अंक शास्त्र के अनुसार, जब रिश्ते में मूलांक 3 और 6 का संयोग बनता है, तो देवर और भाभी की यह जोड़ी घर में खुशहाल माहौल बना देती है। साथ ही इनके होने से घर में रौनक रहती है।
इस बात को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि मूलांक 3 और 6 की जोड़ी को इतना खास क्यों माना जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
मूलांक 3 का स्वभाव
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह गुरु है। इसलिए मूलांक 3 वालों पर गुरु का अधिक प्रभाव रहता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को बुद्धि, शिक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। गुरु के प्रभाव के कारण ये लोग ज्ञानी, ऊर्जावान और मजाकिया होते हैं। इसी वजह से इन्हें महफिल की जान माना जाता है।
मूलांक 6 का स्वभाव
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, परिवार, कला और सद्भाव का प्रतीक माना जाता है। ये लोग मिलनसार होते हैं और इनका स्वभाव बहुत ही आकर्षक होता है। इसलिए मूलांक 6 वाले लोग भीड़ में भी अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं।
मूलांक 3 और 6 की जोड़ी क्यों होती है खास
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 3 वाले लोगों का मजाक करने का अंदाज बहुत अच्छा होता है। वहीं, अगर बात करें मूलांक 6 की, तो ये लोग उस मजाक में अपना प्यार और अपनापन मिला देते हैं। दोनों को ही हंसता-खेलता माहौल पसंद होता है। यही वजह है कि मूलांक 3 और 6 वाले देवर और भाभी की जोड़ी बेहद खास मानी जाती है।
इन दोनों मूलांक वालों को खाने-पीने और घूमने का अधिक शौक होता है। इसके अलावा ये लोग नई चीजों को आजमाना अधिक पसंद करते हैं। घर में जब भी कोई फंक्शन होता है, तो इस मूलांक वाले देवर और भाभी की प्लानिंग सबसे आगे और सबसे हटकर होती है।
ये लोग हर मौके पर माहौल को मजेदार बना देते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मूलांक 3 की समझदारी और चुलबुलापन जब 6 नंबर के प्यार और केयर से मिलता है, तो यह रिश्ता बहुत मजबूत बन जाता है।
यह भी पढ़ें- ऑफिस में हर किसी से पंगा लेते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, क्या है इनके झगड़े की असली वजह?
यह भी पढ़ें- मूलांक 6 का सबसे बड़ा दुश्मन! इन जन्म तिथियों वाले जीवनसाथी से शादी करते ही बढ़ सकती हैं दूरियां
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
