आपके मोबाइल नंबर में भी बार-बार आ रहा है 3 अंक? तो हो जाइए सावधान, यह है किस्मत का बड़ा इशारा
अंकज्योतिष के अनुसार मोबाइल नंबर में बार-बार 3 अंक आना केवल संयोग नहीं है। यह देवगुरु बृहस्पति का अंक है ...और पढ़ें

जानें अंक 3 का प्रभाव । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मोबाइल नंबर में अंक 3 का बार-बार आना विशेष संकेत देता है।
एक बार 3 ज्ञान, दो बार अवसर, तीन बार तेज बुद्धि दर्शाता है।
अधिक 3 अहंकारी और ज्यादा बोलने की प्रवृत्ति को बढ़ाता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंकज्योतिष में हर अंक को किसी न किसी ग्रह और ऊर्जा से जोड़ा जाता है। अंक 3 को भी उसकी ऊर्जा के कारण बहुत विशेष माना जाता है। यह देव गुरु बृहस्पति का अंक होता है। बृहस्पति ज्ञान, शिक्षा, समझदारी, रचनात्मकता, नेतृत्व और विस्तार का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए इस अंक का बार-बार दिखना या फिर आपके किसी पासवर्ड, बैंक अकाउंट या मोबाइल नंबर में बार-बार आना विशेष संकेत देता है।
यदि किसी व्यक्ति के मोबाइल नंबर में अंक 3 एक से ज्यादा बार आता है, तो उसके प्रभाव को अलग-अलग हो सकते हैं। यह भी माना जाता है कि जब अंक 3 बार-बार मोबाइल नंबर में आता है, तो उससे जुड़ी ऊर्जा भी उतनी ही अधिक होती है।
मोबाइल नंबर में 1 बार अंक 3 के आने पर
अगर मोबाइल नंबर में अंक 3 एक बार आता है, तो अंकज्योतिष में इसे ज्ञान और सीखने की प्रवृत्ति से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति नई जानकारी हासिल करने और किसी विषय को समझने में बहुत रुचि रखते हैं।
इन लोगों की सोच रचनात्मक होती है और ये लोग अपने विचारों को बेहतर तरीके से व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं। इन्हें पढ़ाई, लेखन और ऐसे काम करना पसंद होता है जिनमें नए विचारों की जरूरत हो।
मोबाइल नंबर में 2 बार अंक 3 के आने पर
मोबाइल नंबर में 3 दो बार होने को प्रतिष्ठा, अवसर और आर्थिक प्रगति से जोड़कर देखा जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इससे व्यक्ति के जीवन में नए अवसर आने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही इनका संपर्क बहुत ही प्रभावशाली लोगों से होता है। ऐसे लोग बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी होते हैं और इन्हें निरंतर आगे बढ़ना और अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखना पसंद होता है।
मोबाइल नंबर में 3 बार अंक 3 के आने पर
अगर मोबाइल नंबर में अंक 3 तीन बार आता है, तो इसे तेज बुद्धि और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जोड़ा जाता है। ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे दूसरों को आपने प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रेरित करने और अपनी बात को समझाने की क्षमता रखते हैं।
हालांकि, अंक 3 की अधिकता को लेकर सावधानी बरतने की भी जरूरत है। आपने वह मुहावरा तो सुना ही होगा, 'तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा'। दरअसल, जिन लोगों के मोबाइल नंबर में अंक 3 तीन बार आता है, ऐसे लोगों को हर विषय पर अपनी राय देने या बिना मांगे सलाह देने की आदत होती है। इसलिए बोलने से पहले सामने वाले की जरूरत और परिस्थिति समझना जरूरी होता है।
मोबाइल नंबर में 4 बार अंक 3 के आने पर
चार बार अंक 3 आने को मजबूत नेतृत्व क्षमता से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि ऐसे लोग जिम्मेदारी संभालने और दूसरों का मार्गदर्शन करने में आगे रहते हैं। लेकिन ये लोग अहंकारी भी होते हैं। इसलिए दूसरों की राय सुनना और अपनी सफलता का श्रेय टीम के साथ बांटना इनके लिए मुश्किल होता है।
मोबाइल नंबर में 5 बार अंक 3 आने पर
मोबाइल नंबर में अंक तीन पांच बार होने से भी व्यक्ति में बृहस्पति की अधिक ऊर्जा आ जाती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इससे व्यक्ति के विचार बहुत सक्रिय होते हैं और वह जरूरत से ज्यादा बोलने या हर विषय पर सलाह देने की कोशिश करता है, जो उसके अपने हित में नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- इन तारीखों को जन्मे लोग बनते हैं सबसे 'रूड बॉस', भूलकर भी न लें इनसे पंगा!
यह भी पढ़ें- इस मूलांक के बच्चे होते हैं बेहद भाग्यशाली, जन्म लेते ही चमक उठती है माता-पिता की किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
