Numerology: नई नौकरी या बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं? तो जानिए कौन-से अंक दिलाते हैं Success
नई नौकरी या बिजनेस शुरू करने जा रहे हैं? जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार कौन से मूलांक 1,3,5,6,9 नई शुरुआत ...और पढ़ें

नई शुरुआत के लिए कौन से मूलांक हैं सबसे शुभ । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 1, 3, 5, 6, 9 नई शुरुआत के लिए शुभ।
ये अंक आत्मविश्वास, ऊर्जा और रचनात्मकता बढ़ाते हैं।
नौकरी या व्यवसाय में सफलता के लिए सहायक होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जीवन में नई शुरुआत करना हर व्यक्ति के लिए एक खास अनुभव होता है। चाहे नया व्यवसाय शुरू करना हो, नौकरी बदलनी हो या कोई नया काम शुरू करना हो, हर व्यक्ति चाहता है कि उसका कदम सफल हो। ऐसे में कई लोग शुभ समय और तारीख का चुनाव करने के लिए अंकशास्त्र की मदद लेते हैं।
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, कुछ मूलांकों को नई शुरुआत के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ये अंक आत्मविश्वास, ऊर्जा, रचनात्मकता और नए अवसरों से जुड़े होते हैं।
भानुप्रिया बताती हैं, 'नया काम शुरू करने के लिए मूलांक 1, 3, 5, 6 और 9 को खास महत्व दिया जाता है। आइए जानते हैं इन अंकों से जुड़ी मान्यताओं के बारे में।'
मूलांक 1
अंकशास्त्र में मूलांक 1 को नेतृत्व, आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह अंक अपने फैसले खुद लेने और आगे बढ़ने की भावना को आपके अंदर प्रबल बनाताहै। मान्यता के अनुसार, जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने करियर में आगे बढ़ने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए इस अंक से जुड़ी तारीखें शुभ हो सकती हैं।
मूलांक 3
मूलांक 3 को ज्ञान, रचनात्मकता और विकास से जोड़कर देखा जाता है। यह अंक नई चीजें सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रतीक माना जाता है। यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं या शिक्षा और रचनात्मक क्षेत्र में कदम रखने की सोच रहे हैं, तो अंकशास्त्र के अनुसार यह मूलांक आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
मूलांक 5
अंकशास्त्र में मूलांक 5 को परिवर्तन, संवाद और नए अवसरों से जुड़ा माना जाता है। यह अंक जीवन में बदलाव स्वीकार करने और नए रास्ते तलाशने का संकेत देता है। नौकरी बदलने, नया काम शुरू करने या व्यापार में नए अवसर खोजने की योजना बना रहे लोगों के लिए इस अंक से जुड़ी तारीखों को शुभ माना जाता है।
मूलांक 6
मूलांक 6 को प्रेम, आपसी सामंजस्य, आकर्षण और सुख-सुविधाओं से जोड़ा जाता है। अंकशास्त्र के अनुसार, यह अंक रिश्तों में संतुलन बनाने और जीवन में स्थिरता लाने का प्रतीक है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने जीवन में बेहतर तालमेल और सुविधाएं चाहते हैं, वे इस मूलांक से जुड़ी तारीखों पर विचार कर सकते हैं।
मूलांक 9
मूलांक 9 को साहस, ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है। यह अंक मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा से जुड़ा है। यदि आप किसी चुनौतीपूर्ण काम की शुरुआत करना चाहते हैं या अपने पुराने लक्ष्य को पूरा करने के लिए नई योजना बना रहे हैं, तो यह अंक आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- इस मूलांक वाले माता-पिता रखें अपने गुस्से पर काबू, बच्चों के भविष्य पर पड़ सकता है बुरा असर!
यह भी पढ़ें- Numerology: बड़े फैसले लेने में कंफ्यूज रहते हैं इस मूलांक के लोग, हाथ से निकल जाता है सुनहरा मौका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
