कोई जताता है प्यार, तो कोई निभाता है जिम्मेदारी, मूलांक के हिसाब से समझें पार्टनर की Love Language
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 से 9 तक के लोग अलग-अलग तरीकों से अपना प्यार जताते हैं। यह लेख ...और पढ़ें

आपके पार्टनर की Love Language क्या है? (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 का अधिक महत्व है। व्यक्ति के मूलांक की मदद से उसकी लव लाइफ के बारे में पता लगाया जा सकता है। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, मूलांक 1 से लेकर 9 तक हर अंक का एक अलग स्वामी ग्रह होता है।
ये ग्रह हर मूलांक के रिश्तों और लव लाइफ अपना प्रभाव डालते हैं। व्यक्ति की मूलांक से इस बात की जानकारी प्राप्त की जाती है कि आपका पार्टनर प्यार कैसे जताता है? इस बात को जानकर आपका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा। आइए एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार जानते हैं कि मूलांक 1 से 9 तक के लोगों की लव लैंग्वेज असल में क्या होती है और वे अपना प्यार किस तरीके से जताते हैं।
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, अंक ज्योतिष के अनुसार हर मूलांक के लोगों का अपने प्रियजनों के प्रति प्यार जताने और स्नेह व्यक्त करने का तरीका अलग हो सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा मूलांक किस प्रकार अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करता है।
मूलांक अनुसार लव लैंग्वेज (Love Language)
मूलांक 1: इस मूलांक वाले जातक अपने पार्टनर को पूरा समर्थन (सपोर्ट) देकर और अपनी पारिवारिक व व्यावहारिक जिम्मेदारी निभाकर अपना प्यार जताते हैं।
मूलांक 2: ये लोग अपनी गहरी भावनाओं, देखभाल और मीठी व कोमल बातों के जरिए स्नेह व्यक्त करते हैं।
मूलांक 3: इस मूलांक के लोगों को खुलकर तारीफ करना, हंसी-मजाक करना और रोमांटिक बातचीत करना बेहद पसंद होता है।
मूलांक 4: ये जातक अटूट भरोसे और जीवन के मुश्किल समय में हमेशा साथ खड़े रहकर अपना प्रेम साबित करते हैं।
मूलांक 5: इस मूलांक वाले लोग जीवन में सरप्राइज, रोमांच (रोमांस) और दिलचस्प बातचीत के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करते हैं।
मूलांक 6: ये जातक रोमांस, सुंदर उपहारों और अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों की देखभाल करने के जरिए प्यार जताते हैं।
मूलांक 7: इस मूलांक के लोग गहरी और सार्थक बातचीत करके तथा अपना निजी समय (मी टाइम) साझा करके प्रेम व्यक्त करते हैं।
मूलांक 8: ये जातक अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाकर और भविष्य को आर्थिक व सामाजिक रूप से सुरक्षित बनाने का प्रयास करके प्यार जताते हैं।
मूलांक 9: मूलांक 9 वाले लोग अपनेपन, तीव्र जुनून और जरूरत के समय ढाल बनकर साथ खड़े रहकर अपने स्नेह का परिचय देते हैं।
यह भी पढ़ें- खत्म होने वाला है अक्टूबर! नए बिजनेस और बड़े निवेश के लिए हाथ से न जाने दें ये 4 'गोल्डन तारीखें'
यह भी पढ़ें- बातों के धनी और कमाल का 'सेंस ऑफ ह्यूमर'! इन मूलांकों के बच्चे पल भर में जीत लेते हैं सबका दिल
अस्वीकरण: इस लख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
