विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खत्म होने वाला है अक्टूबर! नए बिजनेस और बड़े निवेश के लिए हाथ से न जाने दें ये 4 'गोल्डन तारीखें'

Published: Thu, 15 Oct 2026 04:07 PM (GMT+05:30)

अंक ज्योतिष के अनुसार अक्टूबर का महीना अंक 1 की ऊर्जा के कारण अत्यंत शुभ है। इस महीने में निवेश, ...और पढ़ें

अक्टूबर की शुभ तिथियां: निवेश, करियर और रिश्तों के लिए गोल्डन मौके (Picture Credit: AI Generated)

अक्टूबर की शुभ तिथियां: निवेश, करियर और रिश्तों के लिए गोल्डन मौके (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. निवेश और वित्तीय योजनाओं के लिए 17, 23, 26 अक्टूबर शुभ।

  2. करियर और नए व्यवसाय हेतु 19, 28 अक्टूबर लाभकारी।

  3. प्रेम और संबंधों के लिए 15, 24 अक्टूबर विशेष फलदायी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर आधा निकल चुका है और यह पूरा महीना अंक ज्योतिष के हिसाब से बहुत शुभ है क्योंकि इसमें अंक 1 की ऊर्जा समाहित है। इसका मतलब यह है कि यह साल 2026 जिसका एकल अंक 1 है और दसवां महीना यानी 10 में भी अंक 1 की ऊर्जा है।

अंकज्योतिष की मानें तो 1 अंक सूर्य से संचालित होता है इसी वजह से इस पूरे महीने में सूर्य की ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से इस दौरान कुछ ऐसी तिथियां हैं जिनको सबसे ज्यादा शुभ माना जा रहा है। चूंकि अक्टूबर की शुरुआत में पितृ पक्ष भी था और इसका समापन 10 अक्टूबर से हुआ है।

ऐसे में कई लोग कुछ नए काम की शुरुआत नहीं कर पाए। अगर आप अक्टूबर के बचे हुए दिनों की कुछ शुभ तारीखों में कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे और कोई बड़ा निवेश करेंगे, तो आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है। एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा से जानें उन शुभ तारीखों के बारे में।

15 से 30 अक्टूबर 2026 की सबसे शुभ तिथियां

अगर आप किसी जगह निवेश करने जा रहे हैं या फिर करियर के लिए कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, तो आपको बचे हुए दिनों की शुभ तारीखों के बारे में जान लेना चाहिए-

पैसा और निवेश

किसी भी बड़ी वित्तीय योजना, बजट और मनी मैनेजमेंट के लिए अक्टूबर की 17, 23 और 26 अक्टूबर की तारीखें सबसे शुभ हो सकती हैं। इस दौरान आप जिस डील में भी पैसे लगाएंगे उसमें आपको लाभ हो सकता है। आपको इन शुभ तारीखों में ही किसी बड़े पैसों का लेन-देन करना चाहिए।

करियर और व्यवसाय

अगर आप अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू देना चाहते हैं या नई नौकरी ज्वाइन करना चाहते हैं, तो अक्टूबर में कुछ तारीखें इसके लिए शुभ हैं।

यदि आप 19 और 28 अक्टूबर को इनमें से कोई भी काम करेंगे तो आपके लिए सफलता के बहुत ज्यादा योग बनेंगे। आप अगर इस दौरान नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो इन तारीखों में किए गए प्रयास शुभ फल देंगे।

प्रेम और रिश्तों के लिए शुभ तारीखें

अगर आप अक्टूबर में नया रिश्ता बनाने जैसे शादी की बात पक्की करने या इससे जुड़ी किसी भी अन्य रस्म के बारे में सोच रहे हैं, तो 15 और 24 अक्टूबर बहुत शुभ हो सकता है। अगर आपके रिश्तों में लंबे समय से कड़वाहट है, तो आप इन दो तारीखों में ही रिश्तों को ठीक करने की पहल करें। इससे आपसी रिश्ते जल्द ही अच्छे होंगे।

अगर आप भी अक्टूबर महीने के बचे हुए दिनों में अपने काम सफलता पूर्वक करना चाहते हैं, तो यहां बताई तारीखें शुभ मानी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 वाले किस तारीख को शुरू करें कोई भी नया काम? देखें अपनी सबसे लकी डेट, मिलेगी 100% सफलता

यह भी पढ़ें- नए काम की शुरुआत के लिए अंक 1 क्यों है शुभ? विशेषज्ञ से समझें इसके पीछे का ज्योतिषीय रहस्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।