इन मूलांक के मामा-भांजे की जोड़ी होती है सुपरहिट, दोस्ती ऐसी कि हर कोई रह जाता है हैरान
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ विशेष मूलांक वाले मामा-भांजे की जोड़ी बेहद खास और सफल मानी जाती है। मूलांक 1 ...और पढ़ें

इन मूलांक के मामा-भांजे का रिश्ता है बेहद प्यारा (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष की मदद से व्यक्ति की जन्मतिथि से निकलने वाले मूलांक को उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और व्यवहार से जोड़कर देखा जाता है। हर मूलांक की कई खासियतें होती हैं, जो व्यक्ति के रिश्तों में भी दिखाई दे सकती हैं।
परिवार में मामा और भांजे के रिश्ते को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस रिश्ते में प्यार, अपनापन, दोस्ती और शरारतें देखने को मिलती हैं। कई बार मामा अपने भांजे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं और दोनों एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर करते हैं।
अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ मूलांक वाले लोगों के बीच आपसी तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में जब इन मूलांक वाले मामा और भांजे की जोड़ी बनती है, तो वे जीवन में एक-दूसरे के साथ खूब मौज-मस्ती करते हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वे लकी मूलांक कौन-से हैं।
खास होती है इन मूलांक वाले मामा-भांजे की जोड़ी
अंक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों के प्रभाव के कारण मूलांक 1 और 9, और मूलांक 3 और 5 वाले मामा-भांजे की जोड़ी को बेहद खास माना जाता है। इन मूलांक वालों के रिश्ते में कभी भी दूरी नहीं आती है।
मूलांक 1 और 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है। वहीं, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वाले व्यक्ति मार्गदर्शक की तरह सही मार्ग दिखाते हैं और मूलांक 9 वाले अपने स्वभाव के कारण जीवन में हर कदम पर ढाल बनकर खड़े रहते हैं।
इन दोनों मूलांक वालों की जोड़ी में एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान देखने को मिलता है। जब इन मूलांक वाले मामा और भांजे की जोड़ी बनती है, तो उनका रिश्ता लोगों के लिए मिसाल बन जाता है। अगर ये दोनों मिलकर कोई काम करते हैं, तो उन्हें अपार सफलता प्राप्त होती है।
मूलांक 3 और 5
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। ग्रहों के प्रभाव के कारण मूलांक 3 और 5 की जोड़ी को बेहद खास माना जाता है।
मूलांक 3 वाले लोग ज्ञानी, रचनात्मक और आशावादी होते हैं, जबकि मूलांक 5 वाले लोग स्वतंत्रताप्रिय और बुद्धिमान होते हैं। इन दोनों मूलांक वालों की जोड़ी आपस में बातचीत के दौरान कभी बोर नहीं होती। इन मूलांक वाले मामा और भांजे की जोड़ी को बहुत लकी माना जाता है।
यह भी पढ़ें- हर बात में सवाल! इन 2 मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा जिज्ञासु, दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाने में सबसे आगे माने जाते हैं ये 3 मूलांक, सूर्य-गुरु-राहु से है खास कनेक्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
