हर बात में सवाल! इन 2 मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा जिज्ञासु, दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक के बच्चे होते हैं जिनके मन में बहुत ज्यादा जिज्ञासा होती है और ...और पढ़ें

इन मूलांकों के बच्चे होते हैं सबसे ज्यादा तेज दिमाग (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 3 बच्चे जन्म से होते हैं अच्छे लीडर।
मूलांक 5 बच्चे हर बात की तह तक जाते हैं।
जिज्ञासु बच्चों की जिज्ञासा शांत करना है महत्वपूर्ण।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका बच्चा भी बात-बात पर आपसे सवालों की झड़ी लगा देता है? क्या आपकी लाख कोशिशों के बाद भी वो आपके जवाबों से संतुष्ट नहीं होता है? क्या उसकी ये आदत आपको भी ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर इतने सवाल आते कहां से हैं? अगर हां, तो ये बच्चे के मूलांक के प्रभाव की वजह से हो सकता है।
अंक ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि हर मूलांक की अपनी अलग ऊर्जा होती है और किसी भी व्यक्ति का स्वभाव इसे से निर्धारित होता है। कुछ बच्चे शांत स्वभाव के होते हैं, तो कुछ जरूरत से ज्यादा एक्टिव होते हैं। कुछ हमेशा हर बात पर गुस्सा दिखाते हैं, तो कुछ की जिद के आगे पेरेंट्स भी हार मान लेते हैं।
ये सभी किसी भी मूलांक के स्वामी ग्रह के प्रभाव से ही होता है। आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ मूलांकों के बारे में जो बहुत जिज्ञासु होते हैं और दिमाग से बहुत तेज भी।
मूलांक 3
मूलांक 3 के बच्चे जन्म से ही अच्छे लीडर होते हैं, लेकिन इनके दिमाग में हमेशा किसी भी चीज को लेकर बहुत से सवाल चलते हैं। हर बात पर पेरेंट्स से क्यों कर कैसे जैसे सवाल करते हैं।
यूं कहा जाए कि इनकी जिज्ञासा शांत करना आसान नहीं होता है। ये हर चीज को देखकर उसके बारे में गहराई से जानने की इच्छा रखते हैं और कभी भी अपने मन में आने वाले सवालों से संतुष्ट नहीं होते हैं। ये वो मूलांक है जिसका स्वामी ग्रह गुरु को माना जाता है।
अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है तो बच्चे का मूलांक 3 है और उसके जिज्ञासु व्यवहार के लिए उसका मूलांक जिम्मेदार है।
मूलांक 5
मूलांक 5 वाले बच्चे जन्म से ही प्रतिभाशाली होते हैं। ये बच्चे हर बात की तह तक जाने के लिए अनगिनत सवाल करते हैं। ये बहुत बातूनी तो होते ही हैं और किसी भी बात को बहुत जल्दी सीखते हैं। इनका दिमाग हमेशा कंप्यूटर की तरह तेज चलता है। ये दूसरे बच्चों की तुलना में चीजों को जल्दी सीख लेते हैं।
ये हमेशा कुछ नया जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और चीजों को हमेशा अपने अनुसार ढालना चाहते हैं। हालांकि, इनके सवालों का जवाब अगर इन्हें संतुष्ट नहीं कर पाता है तो ये बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाते हैं। बार-बार मूड बदलना भी इनकी आदत का एक हिस्सा है।
ये किसी काम को पूरे उत्साह के साथ शुरू करते हैं, लेकिन जल्द ही उसमें दिलचस्पी खो देते हैं। अगर आपके बच्चे का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होगा और ये बच्चे स्वभाव से ऐसे हो सकते हैं।
अगर आपके बच्चे का मूलांक भी इनमें से कोई है तो उसके सवालों से परेशान होने के बजाय उसकी जिज्ञासा को शांत करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें- उम्र छोटी बातें बड़ी! बचपन से ही समझदार होते हैं इन मूलांकों के बच्चे, मेच्योरिटी में पेरेंट्स को देते हैं मात
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स ध्यान दें! माता-पिता को 'कंगाल से राजा' बना देते हैं इन 3 मूलांकों के बच्चे, बदल देते हैं किस्मत
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
