Numerology: जरूरी काम में बार-बार आ रही अड़चन, तो अंकशास्त्र के ये चमत्कारी अंक पहुंचाएंगे लाभ
क्या आपका जरूरी काम बार-बार रुक रहा है? अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 1, 5 और 6 नई शुरुआत के लिए ...और पढ़ें

अंकशास्त्र के ये शुभ अंक दिलाएंगे सफलता । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 1 आत्मविश्वास और नई शुरुआत का प्रतीक है।
मूलांक 5 बदलाव और नए अवसरों को दर्शाता है।
मूलांक 6 प्रेम और आपसी तालमेल को बढ़ावा देता है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाते हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से काम बार-बार रुक जाता है। कभी सही अवसर नहीं मिलता, तो कभी मेहनत करने के बाद भी मनचाहा परिणाम नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के मन में कई सवाल उठने लगते हैं। क्या सही समय का इंतजार करना चाहिए या अपनी योजना में कुछ बदलाव करने चाहिए?
अंकशास्त्र में कुछ अंकों को नई शुरुआत, आत्मविश्वास, तरक्की और सकारात्मक बदलाव से जोड़कर देखा जाता है। एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, मूलांक 1, 5 और 6 को नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इन मूलांकों का क्या महत्व है और ये किन गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मूलांक 1
अंकशास्त्र में मूलांक 1 को आत्मविश्वास, नेतृत्व और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक को अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट रहने और जिम्मेदारी उठाने से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए इस अंक को अधिक से अधिक मात्रा में अपने काम में शामिल करें। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो अपनी योजना को अच्छी तरह समझें और पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
मूलांक 5
अंकशास्त्र में मूलांक 5 को बदलाव, समझदारी और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक का संबंध परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने और नए अनुभवों से सीखने से जोड़ा जाता है। इस अंक को अधिक से अधिक अपने जीवन में शामिल करें। अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो यह अंक आपको पुराने तरीकों पर निर्भर रहने के बजाय नए विकल्पों पर विचार करने की प्रेरणा देगा। अपनी योजना में जरूरी बदलाव करके आप आगे बढ़ने के नए रास्ते तलाश सकते हैं।
मूलांक 6
मूलांक 6 को प्रेम, सुख-सुविधाओं, जिम्मेदारी और आपसी तालमेल से जोड़कर देखा जाता है। नई शुरुआत करते समय परिवार और सहयोगियों का साथ मिलना भी महत्वपूर्ण होता है। अंकशास्त्र में इस मूलांक को रिश्तों में संतुलन बनाए रखने और मिल-जुलकर काम करने की भावना से जोड़ा जाता है। यदि आप कोई नया कारोबार या काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इस अंक को अपने समीप रखें। इससे दूसरों की राय सुनें और आपसी समझ के साथ आप आगे बढ़ पाएंगे।
अत: अगर आपका कोई काम बार-बार रुक रहा है, तो सबसे पहले उसकी वजह पहचानने की कोशिश करें। जरूरी बदलाव करें और छोटे-छोटे कदमों से आगे बढ़ें। अपनी परिस्थितियों के हिसाब से ऊपर बताए गए शुभ अंकों को अपने समीप रखें। फायदा अवश्य मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कोई जताता है प्यार, तो कोई निभाता है जिम्मेदारी, मूलांक के हिसाब से समझें पार्टनर की Love लैंग्वेज
यह भी पढ़ें- बातों के धनी और कमाल का 'सेंस ऑफ ह्यूमर'! इन मूलांकों के बच्चे पल भर में जीत लेते हैं सबका दिल
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
