विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरकारी नौकरी पाने में सबसे आगे माने जाते हैं ये 3 मूलांक, सूर्य-गुरु-राहु से है खास कनेक्शन

Published: Sat, 17 Oct 2026 04:37 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 4 वाले व्यक्तियों को सरकारी नौकरी पाने में सबसे आगे माना जाता ...और पढ़ें

सरकारी नौकरी में नाम कमाते हैं ये 3 मूलांक (Picture Credit- AI Generated)

सरकारी नौकरी में नाम कमाते हैं ये 3 मूलांक (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में सरकारी नौकरी पाना युवाओं का सपना होता है। इसके लिए लोग जीवन में अधिक मेहनत करते हैं और पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई करते हैं। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि से निकलने वाले मूलांक को उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और कार्यक्षमता से जोड़कर देखा जाता है। मूलांक की मदद से व्यक्ति के करियर के बारे में पता लगाया जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के प्रभाव के कारण कुछ मूलांक वाले लोगों में नेतृत्व करने, अनुशासन बनाए रखने, कठिन परिस्थितियों का सामना करने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने जैसे गुण देखने को मिलते हैं। इन मूलांक वालों को जीवन में अधिक मेहनत की वजह से ही सरकारी नौकरी प्राप्त होती है। इस बात को जानकर आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि किन मूलांक वालों का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से इन मूलांक वालों के बारे में बताते हैं

मूलांक 1, 3 और 4

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1, 3 और 4 वाले युवाओं को महत्वाकांक्षी, मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित माना जाता है। यही वजह है कि इन मूलांकों को सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के संदर्भ में बेहद खास माना जाता है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक वालों पर सूर्य का प्रभाव होता है। सूर्य को मान-सम्मान, नेतृत्व और सरकारी क्षेत्र का कारक माना जाता है। इन लोगों में लीडर के गुण होते हैं। साथ ही ये लोग निडर, आत्मविश्वासी होते हैं और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों के प्रभाव के कारण मूलांक 1 वाले उच्च पदों पर आसानी से पहुंचते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु ग्रह ज्ञान, शिक्षा का प्रतीक है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण मूलांक 3 वालों में बौद्धिक क्षमता अधिक देखने को मिलती है। ये लोग जीवन में आसानी से अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं। सही रणनीति बनाकर ये अक्सर पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर लेते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी राहु हैं। मूलांक 4 के लोग बहुत ही जुनूनी, मेहनती और अनुशासित होते हैं। ये जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए इन लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होती है। ये लोग ऑफिस में खूब नाम कमाते हैं और इनके काम की भी खूब तारीफ होती है।

यह भी पढ़ें- Numerology: जरूरी काम में बार-बार आ रही अड़चन, तो अंकशास्त्र के ये चमत्कारी अंक पहुंचाएंगे लाभ

यह भी पढ़ें- कोई जताता है प्यार, तो कोई निभाता है जिम्मेदारी, मूलांक के हिसाब से समझें पार्टनर की Love Language

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।