Numerology Predictions: अक्टूबर में इन मूलांक वालों की प्लानिंग लाएगी रंग, क्या लिस्ट में भी है आपका नंबर?
अंक ज्योतिष के अनुसार, अक्टूबर 2026 का महीना मूलांक 2, 3 और 9 वालों के लिए नई ऊर्जा और सफलता ...और पढ़ें

किन मूलांक वालों की मेहनत लाएगी रंग? (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार, समय के साथ ग्रहों और अंकों की चाल लोगों के जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति पर गहरा प्रभाव डालती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, अक्टूबर का महीना कई मूलांक वालों के लिए एक ऊर्जा लेकर आया है, जिससे लोगों को कई कामों में सफलता प्राप्त हो सकती है। साथ ही कुछ मूलांक वालों के इस महीने में रुके हुए काम पूरे होंगे।
इस सफलता के पीछे मूलांक की मेहनत छिपी हुई है। इस बात को जानकर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इस महीने में किस मूलांक वालों को अपनी प्लानिंग पर खास फोकस देना चाहिए और किन मूलांक वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, अक्टूबर 2026 (October Numerology Horoscope) का महीना नई शुरुआत और आगे बढ़ने की ऊर्जा लेकर आ सकता है। महीने का कुल योग 1 बनता है….
(1+0+2+0+2+6=111+1=2 मूल ऊर्जा अंक 1), इसलिए इस दौरान स्पष्ट लक्ष्य बनाकर योजनाओं को व्यवस्थित करना अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। खासतौर पर मूलांक 2, 3 और 9 वाले लोगों को अपनी प्लानिंग पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विशेष मूलांकों के लिए मार्गदर्शन एवं उपाय
मूलांक 2: अक्टूबर में भावनाओं के बजाय स्पष्टता से निर्णय लें। रुके हुए कामों को प्राथमिकता देकर पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें और सफेद वस्तु का दान करें।
मूलांक 3: नए विचारों को अमल में लाने का समय है। एक साथ कई काम शुरू करने के बजाय जरूरी काम पहले पूरा करें।
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें और गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
मूलांक 9: अधूरे कामों को पूरा कर नई शुरुआत की तैयारी करें। जल्दबाजी से बचें और स्पष्ट योजना के साथ आगे बढ़ें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करें और गुड़-चना का दान करें।
यह भी पढ़ें- मूलांक 1 से 9 वाले किस तारीख को शुरू करें कोई भी नया काम? देखें अपनी सबसे लकी डेट, मिलेगी 100% सफलता
यह भी पढ़ें- Numerology: इन 3 मूलांक वाले बच्चों का दिमाग चलता है कंप्यूटर से भी तेज, पढ़ाई में हासिल करते हैं बड़ी सफलता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
