Numerology: इन मूलांक के लोगों को 'मी-टाइम' से होता है प्यार, अपनी स्पेस में किसी की दखल नहीं करते हैं पसंद
अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांक के लोग रिश्तों में भी अकेलापन और आजादी चाहते हैं। इन्हें प्यार में ज्यादा ...और पढ़ें

मी-टाइम' को बहुत महत्व देते हैं इन मूलांकों के लोग। (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर रिश्ते में प्यार, भरोसे और एक-दूसरे को समझने के साथ-साथ व्यक्तिगत आजादी भी जरूरी होती है। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जो रिश्ते में रहने के बावजूद पार्टनर को समय नहीं देते बल्कि उन्हें खुद के लिए रिश्ते में एक स्पेस चाहिए होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाले लोग अपनी स्वतंत्रता को ज्यादा महत्व देते हैं। इन्हें प्यार तो चाहिए, लेकिन रिश्ते में बार-बार रोक-टोक और हर बात का जवाब देना पसंद नहीं होता।
आइए जानते हैं कि किन मूलांक वाले लोगों को रिश्तों में ज्यादा स्पेस की जरूरत होती है और इसके पीछे क्या मान्यता है।
मूलांक 5
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 5 वाले लोगों को आजादी पसंद होती है। ये अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहते हैं। इन्हें नई जगहों पर घूमना, नए लोगों से मिलना और नई चीजें सीखना अच्छा लगता है।
पार्टनर होने बावजूद इन्हें अपनी एक स्पेस चाहिए होती है और ये लोग स्वतंत्रता बनाकर रखना चाहते हैं। अगर पार्टनर हर समय उनके साथ रहना चाहे या छोटी-छोटी बातों पर रोक-टोक करे, तो इन्हें परेशानी महसूस हो सकती है। ये अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं, मगर दोस्तों संग समय बिताना और अपनी पसंद का काम करना बहुत ज्यादा पसंद होता है।
मूलांक 1
मूलांक 1 वाले लोगों को आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और नेतृत्व करने वाला माना जाता है। मूलांक 1 वाले लोग अपने लक्ष्य और सपनों को लेकर गंभीर होते हैं। इन्हें अपने करियर से बहुत प्यार होता है। साथ ही, ये लोग अपनी पर्सनल ग्रोथ को भी नजरअंदाज नहीं करते हैं। अपने काम और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इन लोगों को पर्याप्त समय और स्वतंत्रता चाहिए होती है। रिश्ते में ये चाहते हैं कि उनका पार्टनर उन पर भरोसा करे और उनके फैसलों का सम्मान करे। बार-बार सवाल पूछना या हर काम में दखल देना इन्हें पसंद नहीं आ सकता।
मूलांक 7
अंक ज्योतिष में मूलांक 7 वाले लोगों को विचारशील, शांत और रहस्यमयी स्वभाव वाला माना जाता है। ये लोग अपने विचारों में खोए रहना और अकेले समय बिताना पसंद करते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं को समझने, किसी विषय पर गहराई से सोचने और मन की शांति के लिए मी-टाइम चाहिए होता है। अगर ये कुछ समय अकेले रहना चाहें, तो इसका मतलब जरूरी नहीं कि वे अपने पार्टनर से नाराज हैं। कई बार वे केवल खुद के साथ समय बिताना चाहते हैं। इनके लिए ऐसा पार्टनर अच्छा माना जाता है, जो उनकी खामोशी को समझे और उन्हें बिना दबाव के अपनी बात कहने का मौका दे।
यह भी पढ़ें- Numerology: मूलांक के अनुसार जानें आपके लिए सरकारी नौकरी, बिजनेस या प्राइवेट जॉब में से क्या रहेगा सबसे बेहतर
यह भी पढ़ें- 'मां जो कहेगी वही होगा'- क्यों किसी भी महीने की इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं 'पक्के मम्माज बॉय'
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
