विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: मूलांक के अनुसार जानें आपके लिए सरकारी नौकरी, बिजनेस या प्राइवेट जॉब में से क्या रहेगा सबसे बेहतर

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:39 PM (IST)

करियर में सही दिशा चुनने के लिए मूलांक मददगार हो सकता है। अंकशास्त्र के अनुसार जानें आपके मूलांक के हिसाब ...और पढ़ें

करियर का सही चुनाव कैसे करें ? (Picture Credit- AI Generated)

करियर का सही चुनाव कैसे करें ? (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। करियर में आगे बढ़ने के लिए सही फैसला लेना बहुत जरूरी है। कई बार लोग नौकरी बदलने, नया बिजनेस शुरू करने या अपने करियर की दिशा तय करने को लेकर असमंजस में रहते हैं। ऐसे में अंकशास्त्र की के अनुसार, अपने मूलांक के हिसाब से यह जानना कि आपके लिए सरकारी नौकरी, बिजनेस या प्राइवेट जॉब में से क्‍या सबसे बेस्‍ट रहेगा , बड़ा दिलचस्‍प रहता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के हिसाब से कौन-सा करियर सबसे बेस्‍ट रहेगा।

मूलांक 1

जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वाले सूर्य का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। इस मूलांक के लोगों को महत्वाकांक्षी और नेतृत्व करने वाला माना जाता है। इनके लिए प्रशासनिक सेवाएं, सरकारी नौकरी, राजनीति और बिजनेस जैसे क्षेत्र अनुकूल माने जाते हैं।

मूलांक 2

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। यह अंक चंद्रमा का प्रतिनिधित्‍व करता है। ऐसे लोगों को संवेदनशील, शांत और रचनात्मक स्वभाव का माना जाता है। इनके लिए लेखन, संगीत, कला, काउंसलिंग और नर्सिंग जैसे करियर अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

मूलांक 3

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इस अंक का संबंध बृहस्पति से माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए शिक्षा, बैंकिंग, कानून, अध्यापन और सलाहकार जैसे क्षेत्र करियर के लिहाज से सबसे अनुकूल माने जाते हैं।

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का संबंध राहु से होता है। ऐसे लोगों को विश्लेषण करने और अलग तरीके से सोचने वाला माना जाता है। इनके लिए आईटी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रिसर्च और एविएशन जैसे क्षेत्र करियर के लिहाज से बहुत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इसका संबंध बुध से होता है। ऐसे लोगों को बातचीत करने और नई चीजें सीखने में अच्छा माना जाता है। इनके लिए मीडिया, पत्रकारिता, मार्केटिंग और व्यापार जैसे क्षेत्र अनुकूल होते हैं।

मूलांक 6

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस अंक का संबंध शुक्र से माना जाता है। ऐसे लोगों के लिए फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, एक्टिंग, कॉस्मेटिक्स और होटल मैनेजमेंट जैसे करियर अच्छे माने जाते हैं।

मूलांक 7

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। यह केतु का अंक होता है। इस अंक के प्रभाव वाले लोगों को गहराई से सोचने और चीजों को समझने वाला माना जाता है। इनके लिए रिसर्च, लेखन, अध्यात्म और योग से जुड़े क्षेत्र सबसे अनुकूल होते हैं।

मूलांक 8

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इसका संबंध शनि से होता है। ऐसे लोगों को मेहनती और अनुशासित माना जाता है। इनके लिए रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, कानून और व्यापार जैसे क्षेत्र अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

मूलांक 9

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इसका संबंध मंगल से माना जाता है। ऐसे लोगों को साहसी और ऊर्जावान माना जाता है। इनके लिए सेना, पुलिस, खेल, इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे क्षेत्र करियर के लिहाज से सबसे अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मां जो कहेगी वही होगा'- क्यों किसी भी महीने की इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं 'पक्के मम्माज बॉय'

यह भी पढ़ें- सीनियर से पंगा या बहुत ज्यादा इमोशनल? मूलांक के हिसाब से पहचानिए अपने करियर की सबसे बड़ी कमजोरी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।