Numerology Lucky Stone: अपनी जन्म की तारीख से जानें, कौन-सा स्टोन है आपके लिए लकी
Ank Jyotish अंक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र का ही एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी सहायता से व्यक्ति के भविष्य की बहुत-सी बातों का पता लगा सकता है। व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसका मूलांक तय होता है। आप अपने मूलांक से यह जान सकते हैं कि कौन-सा रत्न धारण करने से आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 से 9 तक मूलांक माने गए हैं। जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक ज्ञात किया जाता है। उदाहरण क तौर पर आपका जन्म किसी महीने की 12 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+2 यानी 3 होगा। ऐसे में आप अपने मूलांक के आधार पर ये जान सकते हैं कि आपके लिए कौन-सा रत्न धारण करना शुभ है।
मूलांक 01
जिन लोगों की जन्मतिथि- 01, 10, 19, 28 होती है, उनका मूलांक 01 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक के लिए माणिक्य (अंग्रेजी में रूबी) रत्न शुभ होता है। मूलांक 01 के जातक इसे सोने की धातु में जड़वाकर अंगूठी के रूप में धारण कर सकते हैं।
मूलांक 02
जिन लोगों की जन्मतिथि 02, 11, 20 या 29 होती है, उनका मूलांक 02 होता है। इन जातकों के लिए मोती को शुभ रत्न के रूप में देखा जाता है। इसे चांदी की अंगूठी में धारण करना बेहतर माना गया है।
मूलांक 03
जिस व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है उसका मूलांक 03 होगा। इस मूलांक के लिए शुभ रत्न पुखराज माना गया है। इस मूलांक के लोगों के लिए शुभ पुखराज रत्न को सोने में जड़वा कर धारण करना चाहिए। साथ ही इस अंगूठी को आप दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली में धारण कर सकते हैं।
मूलांक 04
जब किसी व्यक्ति का जन्म 04, 13, 22 या 31 तारीख को होता है तो उसका मूलांक 04 माना जाता है। नीलम रत्न को इन लोगों के लिए शुभ माना गया है। इसके स्थान पर गोमेद भी धारण किया जा सकता है। इस मूलांक के जातकों के लिए पंचधातु भी बेहतर मानी गई है।
मूलांक 05
किसी भी महीने की 05, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 05 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, इन जातकों के लिए पन्ना रत्न को एक शुभ रत्न माना गया है। इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करने से आपको जीवन में लाभ देखने को मिल सकता है।
मूलांक 06
किसी भी महीने की 06, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 06 होता है। अंकशास्त्र के अनुसार, इस मूलांक के हीरा रत्न धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए। आप इसे चांदी या प्लेटिनम में की अंगूठी में जड़वाकर पहन सकते हैं।
मूलांक 08
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 08, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 08 माना जाता है। इस मूलांक के जातकों के लिए नीलम रत्न जिसे अंग्रेजी में ब्लू सैफायर कहा जाता है, धारण कर सकते हैं। आप इसे लोहे धातु की अंगूठी में धारण कर सकते हैं।
मूलांक 09
किसी भी महीने की 09, 18 या 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 09 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों को लाल मूंगा धारण करना चाहिए। आप इसे आप सोने की अंगूठी में जड़वाकर पहन सकते हैं।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।