विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मूलांक अनुसार जानिए कौन हैं आपके 'इष्ट देव' या 'इष्ट देवी', जिनकी कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:18 PM (IST)

मूलांक के अनुसार इष्टदेव या इष्टदेवी का निर्धारण करने का तरीका बताया गया है। अपनी जन्मतिथि के आधार पर आप अपने आराध्य देवता को जानकर उनकी पूजा कर सकते हैं।

जन्म तिथि के आधार पर किस देवता की पूजा करें

जन्म तिथि के आधार पर किस देवता की पूजा करें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का अत्यंत महत्व है। हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा और पसंद के हिसाब से देवी-देवता की पूजा करता है। लेकिन बात जब अपने आराध्य देवता की आती है, तो अधिकतर लोग इसी असमंजस में रहते हैं कि आखिर उनके इष्टदेव या इष्टदेवी कौन हैं?

अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आपका इष्टदेव कौन हैं, तो आप इसके बारे में अपनी जन्म तिथि के हिसाब से जान सकते हैं। आइए जानते हैं मूलांक के हिसाब से 'इष्टदेव' या 'इष्टदेवी' के बारे में।

मूलांक के अनुसार 'इष्टदेव' या 'इष्ट देवी'

मूलांक 1
1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य है, इसलिए इन्हें भगवान सूर्य की पूजा करने के अलावा श्रीराम जी की भी पूजा करनी चाहिए। सूर्य इनकी नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।

मूलांक 2
जिन भी जातकों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्म हुआ है, उनका मूलांक 2 है। इस मूलांक के स्वामी चंद्रमा ग्रह है।

ये लोग स्वभाव से शांत होने के साथ काफी केयरिंग होते हैं। इस मूलांक के इष्टदेव भगवान शंकर हैं। इसके अलावा इन्हें चंद्र देवता की भी पूजा करनी चाहिए।

मूलांक 3
ऐसे जातक जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीखको हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। इन्हें भगवान श्रीविष्णु और श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करनी चाहिए।

इस मूलांक के लोग दूसरों की मदद करने में सबसे आगे रहते है। ये दूसरों को ज्ञान देने और मार्गदर्शन प्रदान करने में भी माहिर होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण की ही तरह इनका व्यक्तित्व काफी चंचल, प्रेम और ज्ञान से भरपूर होता है।

मूलांक 4
जिन भी जातकों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी राहु को माना जाता है। मूलांक 4 के जातकों को मां दुर्गा और मां सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए। ये दोनों देवियां इस अंक की इष्टदेवी मानी जाती हैं।

मूलांक 5
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 माना जाता है। इस अंक के स्वामी बुध है।

मूलांक 5 वाले जातकों को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस अंक के अंतर्गत आने वाले लोग स्वभाव से काफी बुद्धिमान और कम्युनिकेशन स्किल में काफी माहिर होते हैं।

मूलांक 6
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 माना जाता है। इस मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस अंक के भी आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण ही हैं।

मूलांक 7
मूलांक 7 के जातक स्वभाव से काफी आध्यात्मिक होते हैं। इस अंक का स्वामी केतु ग्रह है। ये स्वभाव से काफी जिज्ञासु होने के साथ दूरदर्शी सोच रखने वाले माने जाते हैं। इनके इष्टदेव की बात की जाए तो भगवान गणेश और नरसिंह भगवान हैं।

मूलांक 8
जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 32 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 माना जाता है। इसके स्वामी शनि ग्रह हैं। वहीं इस मूलांक के इष्टदेव शनिदेव और हनुमान जी हैं। इस मूलांक के लोग स्वभाव से काफी कर्तव्यनिष्ट, अनुशासनप्रिय और मेहनती होते हैं।

मूलांक 9
मूलांक 9 जिनके स्वामी मंगल ग्रह हैं। भगवान हनुमान के अलावा भगवान कार्तिकेय इनके इष्टदेवता माने जाते हैं। ये लोग काफी एक्टिव होने के साथ साहसी, आत्मविश्वासी और ऊर्जावान होते हैं।

यह भी पढ़ें- अंक 13 से डर और 7 से प्यार... ईसाई धर्म में जो तेरह 'अशुभ' है, हिंदू धर्म में वही क्यों माना गया है 'अत्यंत शुभ'?

यह भी पढ़ें- प्यार जताने से लेकर झगड़े सुलझाने तक, कैसा है आपका इमोशनल स्टाइल?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।