विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार जताने से लेकर झगड़े सुलझाने तक, कैसा है आपका इमोशनल स्टाइल?

Published: Fri, 25 Sep 2026 05:16 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्मतिथि (मूलांक) कैसे व्यक्ति के प्रेम संबंधों और भावनात्मक व्यवहार को प्रभावित करती है। इसमें मूलांक ...और पढ़ें

जन्म तारीख से जानें प्यार और रिश्ते में कैसा है आपका स्वभाव? (Picture Credits- AI Images)

जन्म तारीख से जानें प्यार और रिश्ते में कैसा है आपका स्वभाव? (Picture Credits- AI Images)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते में अक्सर हमारे व्यक्तित्व के ऐसे पहलू सामने आते हैं, जो बाहरी दुनिया को शायद ही कभी दिखते हैं। पार्टनर को अपना प्यार एक्सप्रेस करना, झगड़े सुलझाना, भरोसा जितना या अपनी इमोशनल स्पेस को सुरक्षित रखने का हमारा तरीका काफी निजी हो सकता है।

अंक ज्योतिष में माना जाता है कि, आपकी जन्म की तारीख, जिसे 'बर्थ नंबर' या मूलांक भी कहा जाता है, भावनात्मक तौर-तरीकों के बारे में संकेत देती है।

मूलांक 1

जिन भी लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, उन्हें प्यार में भी अपनी अलग पहचान बनाए रखना काफी पसंद है। वे वफादार और सुरक्षा करने वाले होते हैं, लेकिन उन्हें सम्मान और पर्सनल स्पेस की भी जरूरत होती है। उनके लिए चुनौती यह होती है कि वे बिना कमजोर महसूस किए अपनी कमजोरियों या भावनाओं को पार्टनर के सामने जाहिर कर सकें।

मूलांक 2

जिन भी लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, वे भावनात्मक जुड़ाव वाले होते हैं। वे संवेदनशील, देखभाल करने वाले और सहज-बुद्धि वाले माने जाते हैं, लेकिन कभी-कभी बातचीत के लहजे या व्यवहार में आए बदलावों के बारे में काफी ज्यादा सोचने लगते हैं। उनके लिए भरोसा और भावनाओं में स्थिरता बनाए रखना काफी मायने रखता है।

मूलांक 3

जिन भी लोगों का मूलांक अंक 3 हैं, उन्हें अपने रिश्ते में सकरात्मकता और बातचीत में चंचलता काफी पसंद है। हालांकि अगर कोई रिश्ता लंबे समय तक भावनात्मक रूप से बोझिल लगे, तो इन्हें रिश्ते में बेचैनी हो सकती है।

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोग आमतौर पर ड्रामा के बजाय रिश्ते में स्थिरता पसंद करते हैं। वे भरोसेमंद बनकर अपना प्यार दिखाने में भरोसा रखते हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से खुलने में उनका काफी समय लग जाता है।

मूलांक 5

जिन भी लोगों का मूलांक 5 है, उन्हें रिश्ते में सक्रिय रहने की जरूरत है। उन्हें ऐसे रिश्ते पसंद आते हैं, जो जीवंत हों, न कि दिखावटी। रिश्ते में ज्यादा रोक-टोक इन्हें पीछे हटने को मजबूर कर सकता है।

मूलांक 6

जिन भी लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 को हुआ है, वे लोग अक्सर रिश्तों को अपनी जिंदगी में काफी अहमियत देते हैं। वे दिल से प्यार करते हैं और उन्हें सच्चे मन से निभाते हैं। लेकिन इन्हें पार्टनर के लिए जरूरत से ज्यादा करने से बचना चाहिए।

मूलांक 7

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग भावनात्मक रूप से काफी गहरे लेकिन अपनी बातों को अपने तक ही रखने वाले हो सकते हैं। उन्हें अपनी भावनाओं को समझने के लिए अकेले समय की जरूरत हो सकती है और वे ऐसे रिश्तों की ओर आकर्षित होते हैं, जिनमें बौद्धिक या आध्यात्मिक गहराई जुड़ी हो।

मूलांक 8

जिन भी लोगों का मूलांक 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, वे प्यार के मामले में जिम्मेदारी और लंबे समय की सोच के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। वे वफादारी को महत्व देते हैं, लेकिन कभी-कभी व्यावहारिकता के पीछे अपनी भावनाओं को छिपा सकते हैं।

मूलांक 9

जिन भी लोगों का मूलांक 9 है, वे अक्सर काफी जोश और गहराई से प्यार करते हैं। वे अपने साथी की रक्षा करने वाले और अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करने वाले हो सकते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं की तीव्रता को संभालना उनके लिए काफी जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें- एक्स की प्रोफाइल पर छुप-छुपकर नजर रखते हैं ये लोग, लाइफ में कभी नहीं कर पाते 'मूव ऑन'

यह भी पढ़ें- पार्टनर के लिए पूरी तरह समर्पित होती हैं इन तारीखों पर जन्मी महिलाएं, इनमें होते हैं पतिव्रता पत्नी के सारे गुण

स्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।