सास के लिए साक्षात लक्ष्मी का रूप हैं इन तारीखों पर जन्मी बहुएं, ससुराल को बना देती हैं स्वर्ग
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक वाली लड़कियां ससुराल के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। मूलांक 2, 3 और ...और पढ़ें

ससुराल को मालामाल करती हैं ये बहुएं (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में मूलांक 1 से 9 का विशेष महत्व है। हर व्यक्ति की जन्म तारीख से उसके मूलांक के बारे में पता लगाया जाता है। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव और आर्थिक स्थिति समेत कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों को सुख-समृद्धि, धन और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ मूलांक वाली लड़कियां अपने स्वभाव और समझदारी की मदद से घर में खुशहाली बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।
जब इन लड़कियों की शादी हो जाती है, तो ये अपने व्यवहार और जिम्मेदारियों को निभाने के खास तरीके से ससुराल वालों का दिल जीत लेती हैं। इसी वजह से इन मूलांक की लड़कियों को ससुराल वालों के लिए भाग्यशाली माना जाता है। यह जानकर आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर वे कौन से मूलांक हैं, जिनकी शादी के बाद ससुराल में खूब तारीफ होती है और वे सास के लिए साक्षात लक्ष्मी समान होती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इन मूलांकों के बारे में बताते हैं।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। चंद्रमा के प्रभाव के कारण इस मूलांक की बहुएं स्वभाव से बेहद शांत और कोमल होती हैं। आपको बता दें कि इस मूलांक की बहुएं अपने सास-ससुर का बहुत ध्यान रखती हैं। साथ ही ये घर में कभी भी किसी के बीच क्लेश नहीं होने देतीं। ऐसा माना जाता है कि मूलांक 2 की बहुएं ससुराल के लिए बेहद शुभ होती हैं।
मूलांक 3
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक पर गुरु ग्रह का प्रभाव अधिक रहता है। ये बहुएं स्वभाव से बेहद समझदार, संस्कारी और ज्ञानी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मूलांक की बहुएं अपनी सास का बहुत सम्मान करती हैं और रिश्तों को पूरी जिम्मेदारी से निभाती हैं। जब इस मूलांक की बहुओं का ससुराल में आगमन होता है, तो घर की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।
मूलांक 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो धन, वैभव, ऐश्वर्य, कला और प्रेम का कारक है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस घर में इस मूलांक की बहुएं होती हैं, वहां सुख-सुविधाओं और धन की कभी कमी नहीं होती। घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है। इसके अलावा, ये बहुएं अपनी मीठी बातों से ससुराल वालों का दिल आसानी से जीत लेती हैं।
यह भी पढ़ें- Numerology: हमेशा हीन भावना से घिरे रहते हैं इन मूलांक के लोग, किसी से भी बात करने में करते हैं संकोच
यह भी पढ़ें- सास को इन तारीखों में जन्मी बहुओं से पंगा लेना पड़ता है भारी, ससुराल में बजता है सिर्फ इनका डंका
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
