इन जन्मतिथि वाले लोगों से रहें सावधान! आग में घी डालने में होते हैं माहिर
मूलांक 9 वाले लोग प्रभावशाली और तेज स्वभाव के होते हैं, जो माहौल को जल्दी समझते हैं। इन्हें अक्सर दो ...और पढ़ें

मूलांक 9 वाले लोगों का स्वभाव । (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
मूलांक 9 वाले लोग 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे होते हैं।
मंगल ग्रह के प्रभाव से इनका स्वभाव उग्र और प्रभावशाली होता है।
ये लोग दूसरों की कमजोरियां पहचानकर विवाद बढ़ाने में माहिर होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में सटीक अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में यह तब सबसे ज्यादा मददगार साबित होता है, जब किसी व्यक्ति से हमें सतर्क रहने की जरूरत होती है। कुछ लोग होते हैं, जिन्हें दो लोगों के बीच आग में घी डालना अच्छा लगता है और जब लड़ाई होती है, तब उन्हें बहुत ज्यादा खुशी मिलती है। मूलांक 9 वालों का स्वभाव कुछ ऐसा ही होता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 9,18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लोग काफी प्रभावशाली और तेज स्वभाव के होते हैं। वे आसपास के माहौल को जल्दी समझ लेते हैं और लोगों के व्यवहार पर भी बारीकी से नजर रखते हैं। इन लोगों को दो लोगों के बीच चल रही बात में घुसने और लोगों को उकसाने में मजा आता है। चलिए इनके स्वभाव के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 9 वाले लोगों का स्वभाव
मूलांक 9 से जुड़े लोगों को आमतौर पर साहसी, ऊर्जावान और स्पष्ट सोच वाला माना जाता है। इस अंक पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है, इसलिए इनका स्वभाव भी मंगल की तरह ही उग्र होता है। ये लोग अपने विचार खुलकर रखने में विश्वास करते हैं। कई बार अपने विचार रखते वक्त ये लोग भूल जाते हैं, कि इनकी वजह से दो लोगों के बीच झगड़े हो सकते हैं। ये लोग बातचीत के दौरान लोगों की भावनाओं और कमजोर पक्षों को जल्दी समझ सकते हैं। इसी वजह से इन्हें परिस्थितियों को समझने में माहिर कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है 'आग में घी डालने' वाला?
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को लेकर एक धारणा यह भी है कि ऐसे लोग विवाद की स्थिति को बहुत जल्दी समझ लेते हैं। यदि दो लोगों के बीच बहस चल रही हो, तो वे दोनों पक्षों की बात और भावनाओं को समझते हैं और फिर अपना पक्ष रखते हैं।
कभी-कभी ये लोग विवाद में हस्तक्षेप करने या किसी बात को और आगे बढ़ाने के लिए भी सामने वाले को प्रेरित करते हैं। इसी वजह से मूलांक 9 वाले लोगों के लिए यदि कहा जाता है कि वे आग में घी डालकर तमाशा देखने में माहिर होते हैं, तो यह काफी हद तक सही बात है। हालांकि हर मूलांक 9 वाला व्यक्ति ऐसा ही व्यवहार करता है, यह कहना सही नहीं होगा। हर व्यक्ति का व्यवहार उसके अनुभव, परिवार और व्यक्तिगत सोच पर भी निर्भर करता है।
दूसरों की कमजोरियां जल्दी समझना
मूलांक 9 वाले लोग दूसरों की कमजोरी पकड़ने में उस्ताद होते हैं। वे सामने वाले की बातों धैर्य से सुनते हैं और व्यवहार को ध्यान से देखते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि सामने वाले को कौन सी बात प्रभावित कर सकती है। उनकी यही आदत कई बार दो पक्षों में गलतफहमी पैदा करके विवाद करा सकती है।
अत: मूलांक 9 को ऊर्जा, साहस और तेजी से बातों का समझने वाला कहा जा सकता है। ये लोग दूसरों की कमजोरियां जल्दी पहचान लेते हैं और कभी-कभी विवाद को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- अंकशास्त्र: कम उम्र में ही 'सफलता चूमती है इनके कदम', जिनके मूलांक में आते हैं ये अंक
यह भी पढ़ें- बच्चे की जन्मतिथि में छिपे हैं स्वभाव के कई राज, मूलांक से समझें भविष्य और त्योहारों के खास उपाय
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
