विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं बिजनेस पार्टनर ही न बन जाए कंगाली की वजह, इन 3 मूलांकों की जोड़ी डुबा सकती है पैसा

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:38 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांकों के साथ व्यापारिक साझेदारी करना घाटे का सौदा हो सकता है। इन मूलांकों के ...और पढ़ें

इन मूलांकों के साथ व्यापारिक साझेदारी से बचें, हो सकता है भारी नुकसान (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों के साथ व्यापारिक साझेदारी से बचें, हो सकता है भारी नुकसान (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 1: सूर्य प्रभाव, स्वार्थी प्रवृत्ति, पार्टनर को धोखा दे सकते हैं।

  2. मूलांक 7: केतु प्रभाव, भावनात्मक निर्णय, व्यापार में नुकसान संभव।

  3. मूलांक 9: मंगल प्रभाव, हावी स्वभाव, अकेले व्यापार इनके लिए उत्तम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बिजनेस करना सबके बस की बात नहीं होती है और लोग अपनी गलतियों की वजह से बिजनेस में घाटे का सामना भी करते हैं। यही नहीं आपके नुकसान की वजह के लिए अंक ज्योतिष भी जिम्मेदार हो सकता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक होते हैं जिनके साथ बिजनेस करना लाभदायक नहीं होता है।

किसी भी मूलांक पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है और इसी वजह से कुछ लोगों के लिए बिजनेस अच्छा हो सकता है और कुछ के लिए घाटे का सौदा।

आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे मूलांकों के बारे में जिनके साथ पार्टनरशिप में कोई बिजनेस शुरू करने का मतलब यह भी हो सकता है कि आगे चलकर आपको नुकसान हों। आपके लिए बेहतर है कि इनके साथ बिजनेस पार्टनरशिप करने से पहले सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

मूलांक 1

यह एक ऐसा मूलांक है जो जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी रखता है। मूलांक 1 के ऊपर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है। इस मूलांक के लोग हमेशा सबसे आगे रहने की कोशिश करते हैं और जब ये बिजनेस में आते हैं तो किसी भी तरह से अपना मुनाफा ही कमाना चाहते हैं। कई बार आगे निकलने की होड़ में ये अपने बिजनेस पार्टनर तक को धोखा दे सकते हैं।

ये लोग जिम्मेदारियां लेना पसंद करते हैं, लेकिन लीडरशिप क्वालिटी के कारण पार्टनर पर हावी होने लगते हैं। उनका ऐसा स्वभाव आपस में टकराव ला सकता है।

कई बार ये बिजनेस पार्टनर के साथ पैसों की डील तो कर लेते हैं, लेकिन जब इनका बिजनेस आगे बढ़ने लगता है तब ये किसी और के बारे में सोचे बिना सिर्फ अपना फायदा निकालने के बारे में सोचने लगते हैं, जिसकी वजह से सामने वाले का पैसा डूब जाता है।

मूलांक 7

मूलांक 7 के लोगों पर केतु का प्रभाव इतना ज्यादा होता है कि ये अपना हर निर्णय दिल से ही लेना पसंद करते हैं। ये ऐसे लोग आते हैं जो किसी के साथ पार्टनरशिप में अगर पैसा लगा भी देते हैं, तो सामने वाले इन्हें बहुत जल्दी धोखा दे सकता है। ये बिजनेस में भी दिमाग की जगह दिल से सोचने लगते हैं।

इनके साथ अगर कोई पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करता है, तो उसे घाटे का सामना भी करना पड़ सकता है। यही नहीं ये लोग हर काम को परफेक्शन से करना पसंद करते हैं और सामने वाले से भी ऐसी ही उम्मीद करते हैं। इसी वजह से इन्हें बार-बार बिजनेस में घाटा हो सकता है। वैसे देखा जाए तो मूलांक 7 के लोगों को बिजनेस की जगह नौकरी करने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 9

इस मूलांक के लोगों में मंगल का प्रभाव होता है जिसकी वजह से ये बहुत ज्यादा ऊर्जावान होते हैं। ये लोग अपने काम पर बहुत ध्यान देने वाले होते हैं और जो कमिटमेंट करते हैं उसे पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं।

अगर बिजनेस पार्टनरशिप में इनका शेयर ज्यादा होता है, तो ये अपने पार्टनर से भी अपना मुनाफा निकालना चाहते हैं। इन लोगों के साथ बिजनेस करना कई बार दूसरों के लिए भारी हो सकता है। ये लोग अगर अकेले कोई बिजनेस करते हैं तो इनके लिए बेहतर हो सकता है।

ये ऐसे मूलांक हैं जिनके लोग पार्टनर पर बहुत ज्यादा निर्भर रहने के बजाय अकेले ही फैसले लेना पसंद करते हैं और दूसरों पर कभी-कभी हावी होना या कोई भी निर्णय इमोशनल होकर लेना इनके बिजनेस पार्टनर को नुकसान पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- इन मूलांक वाले बॉस और एम्प्लॉयी में हमेशा रहता है '36 का आंकड़ा', ईगो क्लैश बिगाड़ सकता है ऑफिस का माहौल

यह भी पढ़ें- ऑफिस पॉलिटिक्स में सबसे ज्यादा पिसते हैं इन मूलांकों के लोग, नौकरी जाने तक की आ जाती है नौबत!

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।