Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2025: इन 4 राशियों के जीवन में होगी प्यार की एंट्री, दिन रहेगा खुशहाल

    लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 12 अप्रैल का दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

    By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sat, 12 Apr 2025 08:36 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2025 पढ़िए दैनिक लव राशिफल।  

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 12 April 2025: राशिफल के अनुसार, 12 अप्रैल यानी आज का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों का पार्टनर के साथ शॉपिंग का प्लान बनेगा। वहीं, कुछ राशियों के रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आइए, पढ़ते है आज का लव राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

    आज आप पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वो आपकी बातों को महत्व देगा।मन की कोई बात वह आपसे शेयर कर सकता है। अपने साथी का ख्याल रखें। आज आपका साथी भावनाओं से भरा रहेगा।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

    आज आपका साथी आपके साथ बाहर घूमने-फिरने की जिद कर सकता है। वह किसी खास वजह से आपके करीब आएगा। अच्छा होगा अपने साथी की बातों को महत्व दें। उनके साथ समय बिताएं।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने समय जा सकते हैं। बहुत दिनों के बाद अपने साथी के साथ बाहर जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में चल रहे तनाव के वातावरण से कुछ हद तक आराम मिलेगा।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के बारे में कुछ बातों को सुनकर उन पर बेवजह ही आरोप लगा सकते हैं, जिस वजह से आपका पार्टनर दुखी हो सकता है। बात को समझने का प्रयास करें। इसके साथ ही अपने साथी को मनाने का प्रयास करें।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

    अपने पार्टनर के साथ आज आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। हो सकता है अपने साथी के साथ बाहर कहीं खाने-पीने घूमने के लिए जाएं। मौसम के मिजाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

     

    आज आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से दूरी पैदा हो सकती है, जिस कारण आप दोनों में आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आप अपनी सोच से इस समस्या का हल निकालें।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

    आज आपका साथी आपके साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकता है, लेकिन किसी बात को लेकर आप में मतभेद बढ़ सकता है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। साथी के व्यवहार को नजरअंदाज करें।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका साथी अपने मन की दबी बात आपसे बोल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर के साथ थोड़ी नोकझोंक हो सकती है। इन्हीं कुछ बातों के चलते आप दोनों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, जिसका विरोधी फायदा उठा सकते हैं। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आपको बेसब्री से इंतजार है। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ फैमिली के बारे में डिस्कस कर सकते हैं।

     कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

    आपका पार्टनर आज आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। साथ ही वह लाइफ पार्टनर बनने पर राजी हो सकता है। यह दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के साथ अपनी कुछ पर्सनल बातें साझा कर सकते हैं। हो सकता इससे आपके रिश्ते में कुछ परेशानी भी आ सकती है। इस वजह से इस समय कुछ बातों को न कहना ही आपके लिए ठीक होगा।