Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Love Rashifal 06 April 2025: इन राशियों की तय हो सकती है शादी, दिन रहेगा खुशहाल

    लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 6 अप्रैल का दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहने वाला है। कुछ राशि के जातक पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। वहीं कुछ राशियों की लव लाइफ में खुशियों का आगमन होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

    By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Sun, 06 Apr 2025 08:17 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Love Rashifal 06 April 2025 - पढ़िए दैनिक लव राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 06 April 2025: राशिफल के अनुसार, 6 अप्रैल यानी नवरात्र का नौवां दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों का पार्टनर के साथ शॉपिंग का प्लान बनेगा। वहीं, कुछ राशियों के रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आइए, पढ़ते है आज का लव राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपके साथ कुछ हंसी मजाक के मूड में रहेगा। वह आपको परेशान कर सकता है। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा बिताने वाले हैं। साथ ही पार्टनर अपनी भावनाओं को आपसे व्यक्त कर सकता है।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के व्यवहार से दुखी हो सकते हैं। आपका साथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकता है, जिनको मनाना आज बड़ा कठिन होगा। इस कारण आपका मन उदास हो सकता है। अच्छा होगा अपने साथी को मनाने का प्रयास करें।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

    आज आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम का भरपूर आनंद लेंगे। बारिश में भीगने के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। इसके साथ ही साथी के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

    आज आपका साथी आपको कोई खुशखबरी देने वाला है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। सुखद समाचार को सुनकर आप प्रसन्नता से भर उठेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुन सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। अपने साथी के साथ मौसम का भरपूर आनंद लेंगे।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

    आज पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण वह कुछ परेशान रहेगा। अच्छा होगा इस समय अपने साथी के साथ रहें। मौसमी बीमारियों से खुद को और अपने पार्टनर को बचाएं। खानपान का ध्यान रखें।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो, जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं। शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने वाला हैं।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

    आज आपके पार्टनर का मिजाज आपके विपरीत होगा। उनके मन में चल रही कुछ बातों को आप समझाने का प्रयास करें नहीं, तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। आपका पार्टनर किसी दूसरे के संपर्क में आ सकता है।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है, जिसे वह आज आपसे शेयर कर सकते हैं। इससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज ही लेना पड़ सकता है।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकता है। वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है, जिस कारण बाहर जाने का आपका कोई प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। इससे मूड ऑफ रहेगा। इसके साथ ही आपकी प्लानिंग फेल हो सकती है।

    कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग करने के लिए बाहर जा सकते हैं, जिससे आपका साथी प्रसन्न रहेगा। साथी के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अपने पार्टनर की मन की बातों को आज आप महसूस करेंगे। मौसम के हिसाब से प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है, जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हो सकता है अभी तक जो बात उन्होंने आपसे नहीं की है, उसे वे आज शेयर कर सकते हैं। इससे दिन खुशनुमा रहेगा।