Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Love Rashifal 31 March 2025: कन्या और तुला राशि वालों की लाइफ में होगी प्यार की एंट्री, पढ़ें लव राशिफल

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Mon, 31 Mar 2025 08:00 AM (IST)

    लव राशिफल (Aaj Ka Love Rashifal) के अनुसार 31 मार्च का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। वहीं कई राशि के जातकों को आज पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिताने का अवसर मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का लव राशिफल जानते हैं।

    Hero Image
    Aaj Ka Love Rashifal 31 March 2025: पढ़ें लव राशिफल

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Love Rashifal 31 March 2025: राशिफल के अनुसार, 31 मार्च का दिन सभी राशि के जातकों की लव लाइफ के लिए स्पेशल रहने वाला है। आज कई राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ देव दर्शन के लिए मंदिर जा सकते हैं। आइए, पढ़ते है आज का लव राशिफल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष दैनिक लव राशिफल (Aries Today Love Horoscope)

    आज आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपका पार्टनर मन की बात आज शेयर करेगा। आज आपको अपने साथी का भरपूर प्यार मिलेगा।

    वृषभ दैनिक लव राशिफल (Taurus Today Love Horoscope)

    पार्टनर के साथ बहुत दिन से चल रही अनबन आज दूर होने वाली है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय अनुकूल है।

    मिथुन दैनिक लव राशिफल (Gemini Today Love Horoscope)

    आज आप अपने पार्टनर से कुछ बातों को लेकर झगड़ सकते हैं, जिस कारण आप दोनों में दूरियां बढ़ सकती हैं। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है। अपने पार्टनर का ख्याल रखें।

    कर्क दैनिक लव राशिफल (Cancer Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपसे कोई गिफ्ट मांग सकता है। साथी के साथ शॉपिंग के लिए जाना पड़ेगा, जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। अपने साथी का ख्याल रखें। उनकी इच्छाओं को पूर्ति करें।

    सिंह दैनिक लव राशिफल (Leo Today Love Horoscope)

    आज आपके व्यवहार को लेकर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। कुछ बातें आपकी उन्हें पसंद नहीं है। उन बातों को करने से बचें, नहीं तो लव लाइफ में प्रॉब्लम खड़ी हो सकती है। अच्छा होगा अपने साथी के साथ समय बिताएं। साथी को समझने का प्रयास करें।

    कन्या दैनिक लव राशिफल (Virgo Today Love Horoscope)

    मौसमी बीमारियों की चपेट में आज आपका पार्टनर आ सकता है, जिस कारण कहीं बाहर जाने का आपका प्लान कैंसिल हो सकता है। आपका मूड ऑफ रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताएं। उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

    तुला दैनिक लव राशिफल (Libra Today Love Horoscope)

    पार्टनर के बिगडे़ मूड के कारण आज आप कोई डिसीजन बदल सकते हैं। जो काम करना चाह रहे हैं, आपका पार्टनर उसके विरोध में रहेगा, जिस कारण मतभेद हो सकता है। अच्छा होगा कुछ बातों को बैठ कर सुलझाएं। ऐसा भी हो सकता है कि आपका पार्टनर आपकी बात को समझ नहीं पाया है।

    वृश्चिक दैनिक लव राशिफल (Scorpio Today Love Horoscope)

    आप अपने पार्टनर के व्यवहार के कारण आज कुछ परेशान हो सकते हैं। उनका आप पर शक करना या बार-बार आपको कुछ बातों के लिए रोकना आपको ठीक नहीं लगेगा। हो सकता है इन्हीं बातों पर आप दोनों का विवाद हो जाए। अच्छा होगा अपनी परेशानी से अपने पार्टनर को अवगत कराएं।

    धनु दैनिक लव राशिफल (Sagittarius Today Love Horoscope)

    अपने पार्टनर के साथ यह समय अच्छे से बिताएं। आप अपने पार्टनर के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। यह समय आपके लिए यादगार रहेगा। साथी का भरपूर प्यार आपको आज मिलने वाला है।

    मकर दैनिक लव राशिफल (Capricorn Today Love Horoscope)

    आप अपने पार्टनर के साथ आज फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। कुछ मौसमी बीमारियों के चलते आपका पार्टनर बीमार हो सकता है लेकिन आज का समय आपका साथी के साथ अच्छा रहने वाला है। आप अपनी भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं।

    कुंभ दैनिक लव राशिफल (Aquarius Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। हो सकता है वह अपने संबंध के बारे में सोच रहा है। कुछ नेगेटिव बातें उनके मन में चल रही है। अच्छा होगा उन बातों को दूर करने का प्रयास करें। साथी के साथ बैठकर अपने संबंध के बारे में सोचें।

    मीन दैनिक लव राशिफल (Pisces Today Love Horoscope)

    आज आपका पार्टनर आपके प्रति कुछ नकारात्मक भाव रख सकता है। हो सकता है आपके प्रति कोई बात उनको पता चली है, जिस कारण संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ बैठकर इन बातों का हल करें, नहीं तो आपका संबंध बिगड़ सकता है।