विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

A, V, T या O पर खत्म होता है आपका नाम? जान लें अपनी वो ताकत जिससे जलती है दुनिया

Published: Mon, 12 Oct 2026 11:11 AM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के आखिरी अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आर्थिक स्थिति का पता चलता है। ...और पढ़ें

नाम के आखिरी अक्षर से जानें अपनी खासियत

नाम के आखिरी अक्षर से जानें अपनी खासियत 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में नाम शास्त्र को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अनुसार, हर अक्षर की अपनी एक खास ध्वनि और ऊर्जा होती है, जिसके आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगाया जा सकता है। किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्यक्ति के नाम के आखिरी अक्षर के आधार पर उसके जीवन से जुड़ी खास बातों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

अगर आपके नाम का आखिरी अक्षर A, V, T या O है, तो यह जानना दिलचस्प हो सकता है कि इन अक्षरों से जुड़े लोगों की सबसे बड़ी खूबी क्या मानी जाती है। आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं A, V, T या O अक्षर पर खत्म होने वाले नामों की खासियतों के बारे में।

नाम के आखिरी में A अक्षर वाले होते हैं महत्वाकांक्षी और निडर

जिन लोगों के नाम के अंत में A आता है, वे महत्वाकांक्षी और निडर माने जाते हैं। ये लोग आत्मविश्वासी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते हैं। A अक्षर पर खत्म होने वाले नाम के लोग जब जीवन में किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में कोई भी संकट आने पर हार नहीं मानते और विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। ये स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं और इन्हें किसी के दबाव में आकर काम करना पसंद नहीं होता।

नाम के अंत में V अक्षर वाले लोग होते हैं वफादार

नाम शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के नाम के अंत में V आता है, वे रिश्तों, प्यार और दोस्ती में बेहद वफादार होते हैं। ये लोग जीवन में कभी किसी को धोखा नहीं देते और हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। ये किसी भी काम में पीछे नहीं हटते, इसलिए इनकी मेहनत हमेशा रंग लाती है। इन्हें नए विचारों पर काम करना बहुत पसंद होता है।

नाम के अंत में T अक्षर वाले लोग होते हैं मेहनती

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के नाम के अंत में T आता है, वे बहुत ही शांतिप्रिय होते हैं। इन्हें जीवन में किसी से वाद-विवाद करना बिल्कुल पसंद नहीं होता और ये लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाकर रखते हैं। ये बेहद भावुक और दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं। ये हर काम को करने से पहले उसकी अच्छी तरह प्लानिंग करते हैं।

नाम के अंत में O अक्षर वाले लोग होते हैं शांत स्वभाव के 

जिन लोगों के नाम के अंत में O आता है, वे दूसरों के विचारों को अच्छी तरह समझते हैं। ये हर परिस्थिति में दूसरों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहते हैं। इनका स्वभाव थोड़ा शांत और गंभीर होता है। जिन लोगों के नाम के अंत में O आता है, वे कभी भी गलत का साथ नहीं देते।

यह भी पढ़ें- पत्नी को 'रानी' बनाकर रखते हैं इन 3 अक्षरों वाले हसबैंड! क्या आपके पार्टनर का नाम भी हैं इनमें शामिल?

यह भी पढ़ें- इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाले लोग होते हैं सबसे किस्मत वाले, भीड़ में अलग चमकती है Personality

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।