पार्टनर के लिए 'गुड लक' लाते हैं इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग, शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
ज्योतिष के अनुसार कुछ अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के लोग अपने जीवनसाथी के लिए बेहद भाग्यशाली होते हैं। ...और पढ़ें

इस नाम के लोग होते हैं पार्टनर के लिए भाग्यशाली (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
A, H, M अक्षर वाले नाम पार्टनर के लिए शुभ।
शादी के बाद पार्टनर की किस्मत चमक जाती है।
ये लोग वफादार और मेहनती स्वभाव के होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसके नाम का बहुत अधिक प्रभाव हो सकता है। आपके नाम का पहला अक्षर कई बार भविष्य के बारे में बताता है और इस बात का संकेत देता हैं कि आने वाला समय आपके लिए कैसा हो सकता है। यही नहीं नाम से व्यक्ति के स्वाभाव का भी पता लगाया जा सकता है।
ज्योतिष में कुछ ऐसे नामों के अक्षर हैं जिन्हें जन्म से ही भाग्यशाली माना जाता है और इनका और इतना मजबूत होता है कि इनसे जुड़े लोगों को भी इसके शुभ परिणाम दिखाई देते हैं। ऐसे ही कुछ अक्षर के नाम वाले लोग होते हैं जो जीवनसाथी के लिए भाग्यशाली होते हैं और इनसे शादी करके पार्टनर की किस्मत भी बुलंदियों तक पहुंच जाती है।
ये लोग एक पति या पत्नी के रूप में पार्टनर के लिए वफादार तो होते हैं हैं और इनकी किस्मत के चलते इनके पार्टनर का भविष्य भी शादी के बाद अच्छा होने लगता है। आइए जानें कौन से हैं वो लकी अक्षर?
अगर नाम 'A' अक्षर से शुरू होता है
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर A या हिंदी के अ से शुरू होता है उनकी जिंदगी में शादी के बाद बहुत अच्छे बदलाव आते हैं। वो अपनी अच्छी किस्मत से पार्टनर का भाग्य भी बदल देते हैं।
उनका आत्म-सम्मान हमेशा बहुत ऊंचा होता है और ये कभी किसी की गलत बात को स्वीकार नहीं करते हैं, लेकिन प्यार और शादी का रिश्ता ये बहुत वफादारी से निभाते हैं। इनकी किस्मत शादी के बाद एक नया मोड़ लेती है और इनके पार्टनर को भी इनके भाग्य के बलबूते पर हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
अगर नाम 'H' अक्षर से शुरू होता है
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'H' या हिंदी के 'ह' अक्षर से शुरू होता है, वो शादी के बाद अपनी और पार्टनर दोनों की किस्मत बदल देते हैं। भले ही शादी से पहले इनके जीवन में कुछ समस्याएं क्यों न आएं, लेकिन शादी के बाद इनकी अच्छी किस्मत जीवनसाथी के जीवन को भी खुशहाल बना देती है। शादी के बाद उनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाती है और इसका फायदा पार्टनर को भी मिलता है।
अगर आपका नाम 'M' अक्षर से शुरू होता है
जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के M या हिंदी के म से शुरू होता है वो लोग अपने पार्टनर का ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 'M' अक्षर वाले मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से जीवन में हर सफलता हासिल करते हैं। कितनी भी मुश्किल स्थिति क्यों न हो, ये लोग पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं और इनकी अच्छी किस्मत से इनके साथी की किस्मत भी बदल जाती है।
अगर आपका नाम भी इनमें से किसी भी अक्षर से शुरू होता है, तो आप अपने पार्टनर के लिए गुड लक को आकर्षित करते हैं।
यह भी पढ़ें- इस अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों में होती हैं खास खूबियां, शनिदेव की कृपा से मिलती है अपार सफलता
यह भी पढ़ें- इन 4 अक्षरों से शुरू होता है नाम? आसान नहीं होता जिंदगी का सफर, हर मोड़ पर मिलती है चुनौती
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
