विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पत्नी को 'रानी' बनाकर रखते हैं इन 3 अक्षरों वाले हसबैंड! क्या आपके पार्टनर का नाम भी हैं इनमें शामिल?

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:15 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के होते हैं, जो अपनी पत्नियों को ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष के अनुसार इन अक्षर वाले लोग बनते हैं सबसे अच्छे पति (Picture Credit: AI Generated)

अंक ज्योतिष के अनुसार इन अक्षर वाले लोग बनते हैं सबसे अच्छे पति (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. A अक्षर वाले पुरुष आत्मविश्वासी, जिम्मेदार और पत्नी को अहमियत देते हैं।

  2. R अक्षर के पुरुष मेहनती, प्रोटेक्टिव और पत्नी के सपने पूरे करते हैं।

  3. M अक्षर वाले पुरुष केयरिंग, जिम्मेदार और पत्नी की खुशी का ख्याल रखते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका जीवनसाथी उसे अच्छी तरह से समझे, उसे पूरा सम्मान दे और हर मुश्किल परिस्थिति में उसका साथ निभाए। यही नहीं लड़कियां हमेशा ऐसे पार्टनर की कामना करती हैं जो मुसीबत में उनका साथ न छोड़े और उन्हें हमेशा खुश रखने के लिए कुछ भी कर जाए।

अंक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता चलता है और कई ऐसे अक्षर होते हैं जिससे शुरू होने वाले नाम विशेष गुणों के धनी होते हैं। ऐसे ही लड़कों के नाम के भी कुछ अक्षर होते हैं जिनसे शादी करने के बाद किसी भी लड़की की किस्मत बदल जाती है।

ये लोग रिश्तों को लेकर ज्यादा गंभीर, केयरिंग और जिम्मेदार होते हैं। यही नहीं जब बात पत्नी की आती है तो ये उनकी खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे कौन से नाम हैं जिनके लड़के बनते हैं सबसे अच्छे पति।

A अक्षर

अंक ज्योतिष की मानें तो A अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के आत्मविश्वास से बहरे होते हैं और स्वभाव से बहुत जिम्मेदार भी होते हैं।

ये किसी भी रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर होते हैं, लेकिन पत्नी को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं। ये अपने पार्टनर की छोटी-छोटी जरूरतों को समझने की कोशिश करते हैं।

कई बार ये उन्हें इतनी गहराई से समझते हैं कि पार्टनर के बिना कुछ बोले हुए भी उनकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं। ये लोग शादी के बाद ये पत्नी को सम्मान देने के साथ-साथ उसके फैसलों में भी साथ खड़े रहना पसंद करते हैं।

R अक्षर

R अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के बहुत ज्यादा मेहनती और प्रोटेक्टिव स्वभाव के होते हैं। ये अपने परिवार की जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं।

वहीं शादी के बाद पत्नी और इनकी फैमिली ही प्राथमिकता होती है। ये अपने पार्टनर के छोटे-बड़े सभी सपनों को पूरा करने की कोशिश करते हैं और उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

ये हमेशा पार्टनर पर भरोसा करते हैं और उनकी बातों को अहमियत देते हैं। अगर बेस्ट हस्बैंड की बात करें, तो वास्तव में ये टाइटल इनके लिए ही बना है।

M अक्षर

M अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लड़के बहुत ज्यादा केयरिंग और पार्टनर की हर बात का ख्याल रखने वाले होते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए ये अपने परिवार के लिए सबकुछ करने को तैयार रहते हैं।

इनके लिए शादी का रिश्ता विश्वास और बराबरी से चलता है, इसलिए अपने हर छोटे-बड़े फैसले में पार्टनर की राय को जरूर शामिल करते हैं। पत्नी के साथ समय बिताना, उसकी परेशानियों को समझना और जरूरत पड़ने पर उसका हौसला बढ़ाना इनकी खूबियां होती हैं।

अगर आपके पति का नाम भी इनमें से है, तो ये बेस्ट हसबैंड हो सकते हैं और उनकी यही खूबियां इन्हें सबसे अच्छा पार्टनर बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाले लोग होते हैं सबसे किस्मत वाले, भीड़ में अलग चमकती है Personality

यह भी पढ़ें- स्वभाव से शांत पर तेवर कड़े! जानिए कैसी होती है S अक्षर वाले लोगों की लव लाइफ

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।