Monthly Health Horoscope April 2025: तुला और कुंभ राशि वालों को सेहत संबंधी होगी परेशानी, पढ़ें मासिक राशिफल
अप्रैल महीने की शुरुआत होने जा रही है। मासिक सेहत (Monthly Health Horoscope April 2025) राशिफल के अनुसार इस महीने कई राशि के जातकों को तनाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं कई राशि के जातक आरोग्य जीवन व्यतीत करेंगे। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि अप्रैल का महीना स्वास्थ्य राशिफल की दृष्टि से कैसा रहने वाला है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Health Horoscope April 2025: अप्रैल का महीना कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस महीने में सूर्य और मंगल देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों के जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से कई राशि के जातकों को बदलते मौसम के चलते सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। इसके लिए उचित खानपान और सही दिनचर्या का पालन करें। आइए, अप्रैल महीने की सेहत राशिफल जानते हैं।
मेष मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महीने की शुरुआत में आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिस कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर मानसिक चिंता बनी रहेगी। महीने के उत्तरार्ध में आप किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित हो सकते हैं। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही योग और एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृषभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)
इस महीने स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा। काम की अधिकता के चलते अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिस कारण शारीरिक व मानसिक तनाव हो सकता है। मौसम के हिसाब से अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही खराब मौसम में बाहर जाने से बचें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। स्वास्थ्य के हिसाब से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
मिथुन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Gemini Monthly Health Horoscope)
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह महीना बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वयं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में भी स्वास्थ्य को लेकर कोई परेशानी नजर नहीं आएगी। मौसम के हिसाब से थोड़ा बहुत मौसमी बीमारियों का असर दिखाई पड़ सकता है लेकिन यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए ठीक रहेगा। किसी बड़ी बीमारी से निजात मिल सकती है।
कर्क मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Cancer Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य को लेकर इस महीने कर्क राशि वालों को संभल कर रहना होगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप या आपके घर के लोग संक्रमित हो सकते हैं। बाहर जाए तो धूप से बचें। स्ट्रीट फूड से खुद को दूर रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें।
सिंह मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Leo Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रह सकता है। कोई न कोई परेशानी इस महीने बनी रहेगी। खराब स्वास्थ्य के चलते बजट बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें। रोग को बढ़ने न दें।
कन्या मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Virgo Monthly Health Horoscope)
इस महीने आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिससे बजट पर भी काफी असर पड़ेगा। इस महीने बजट गड़बड़ा सकता है। परिवार में किसी अन्य व्यक्ति के स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम से बचकर रहें।
तुला मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Libra Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए परेशानी से भरा रहेगा। कोई पुरानी बीमारी के फिर से उबरने के चांस है, जिस कारण शारीरिक कष्ट से आपको गुजरना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। मौसम के हिसाब से अपना ख्याल रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Scorpio Monthly Health Horoscope)
इस महीने आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप मानसिक तौर से परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य के चलते आपको अपने किसी परिचित से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है।
धनु मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Sagittarius Monthly Health Horoscope)
धनु राशि वालों के लिए यह महीना परेशानियों से भरा रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप किसी बड़ी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है।
मकर मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Capricorn Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य को लेकर इस महीने मकर राशि वालों सावधान रहने की जरूरत है। आप किसी पुराने रोग से ग्रसित हो सकते हैं, जिस कारण शारीरिक रूप से आप खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे। मौसम के हिसाब से भी आपके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। परिवार के लोग भी मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aquarius Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए सामान रहेगा। मौसम के हिसाब से कुछ बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। साथ ही धूप में बाहर निकलने से बचें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप इस महीने परेशान रह सकते हैं।
मीन मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Monthly Health Horoscope)
स्वास्थ्य को लेकर यह महीना मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण कुछ शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस महीने लू से बचकर रहें। खानपान पर नियंत्रण रखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।