विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SH, CH, SW या SHR से शुरू होता है नाम? जानें कैसा होता है इन लोगों का स्वभाव और पर्सनैलिटी

Published: Fri, 16 Oct 2026 10:10 AM (GMT+05:30)

नाम शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और भविष्य को दर्शाता है। यह लेख SH, ...और पढ़ें

नाम के पहले अक्षर में छिपा है सफलता का राज (Picture Credit- AI Generated)

नाम के पहले अक्षर में छिपा है सफलता का राज (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. SH वाले शांत, समझदार और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं।

  2. CH वाले मिलनसार, हंसमुख और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं।

  3. SHR वाले मेहनती, जिज्ञासु और समाज में ऊंचा मुकाम पाते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान का अहम हिस्सा होता है। नाम के पहले अक्षर को लेकर भी लोगों में काफी दिलचस्पी रहती है। नाम शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके करियर, आर्थिक स्थिति और भविष्य से जुड़ी जानकारियां प्राप्त की जाती हैं। यहां SH, CH, SW और SHR से नाम शुरू होने वाले लोगों की पर्सनैलिटी को लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं।

ऐसा माना जाता है कि इन अक्षरों से नाम शुरू होने वाले कुछ लोग स्वभाव से भावुक होते हैं, तो कुछ लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवन में अधिक मेहनत करते हैं। वहीं, रिश्तों के मामले में भी इनकी सोच अलग-अलग देखने को मिलती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको SH, CH, SW और SHR से नाम शुरू होने वाले लोगों की खासियतें बताते हैं।

SH

जिन लोगों का नाम SH अक्षर से शुरू होता है, वे लोग शांत, समझदार और थोड़े रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता अधिक देखने को मिलती है। साथ ही ये लोग बहुत मेहनती होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें करियर में सफलता प्राप्त होती है। इन लोगों के मन में क्या चल रहा है। इस बात का पता लगाना बहुत ही मुश्किल होता है।

CH

जिन लोगों का नाम CH अक्षर से शुरू होता है, वे लोग स्वभाव से बहुत मिलनसार और हंसमुख होते हैं। इन लोगों को नए लोगों से मिलना और उन्हें अपना दोस्त बनाना अधिक पसंद होता है। ये लोग बहुत आकर्षक होते हैं और अपनी बातों से सामने वाले का दिल जीत लेते हैं। ये जब किसी काम की शुरुआत करते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

SW

जिन लोगों का नाम SW अक्षर से शुरू होता है। उनकी सोच स्वतंत्र होती है। ये लोग कभी भी किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है और घर-परिवार में ये लोग मिलजुल कर रहना पसंद करते हैं। ये लोग हमेशा ऐसे फैसले लेते हैं, जिनसे सामने वाले को ठेस न पहुंचे।

SHR

जिन लोगों का नाम SHR अक्षर से शुरू होता है, वे लोग जीवन में कड़ी मेहनत करते हैं। इन लोगों में कुछ नया सीखने की चाह होती है और ये अपनी मेहनत के दम पर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये लोग पढ़ने, नई जानकारी जुटाने और किसी भी बात की तह तक जाने में बहुत अच्छे होते हैं।

यह भी पढ़ें- पत्नी को 'रानी' बनाकर रखते हैं इन 3 अक्षरों वाले हसबैंड! क्या आपके पार्टनर का नाम भी हैं इनमें शामिल?

यह भी पढ़ें- इन 5 अक्षरों से शुरू होने वाले नाम वाले लोग होते हैं सबसे किस्मत वाले, भीड़ में अलग चमकती है Personality

अस्वीकरण: इस लख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।